Advertisment

Bihar Maulana Speech: बिहार के मौलाना ने की मर्यादा की सभी हदें पार, CM योगी के मां के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

बिहार में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के एक धार्मिक जलसे में दिए गए विवादित बयान पर विवाद बढ़ गया है। उन्होंने कथित तौर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद हिंदू संगठनों और नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

author-image
Shaurya Verma
Patna maulana Abdullah Salim contorversial statement against UP Cm yogi adityanath mother hindi news zxc

Bihar Maulana Speech: बिहार में एक धार्मिक सभा के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस अभद्र टिप्पणी के बाद हिंदू संगठनों  और नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

Advertisment

रमजान के दौरान जलसे में दिया गया बयान

जानकारी के अनुसार ये विवादित बयान बिहार में रमजान के दौरान आयोजित एक मजहबी जलसे में दिया गया। इस कार्यक्रम मे मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने तकरीर (speech) करते हुए उत्तर प्रदेश में लागू गौकशी विरोधी कानून (Cow Slaughter law) पर टिप्पणी की।  Maulana Abdullah Salim Controversial speech 

तकरीर के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कहा कि, "यूपी में ऐसा कानून बना है कि योगी की अम्मा का गोश्त खा लिया तो पैर में छेद कर देती है पुलिस"।  साथ ही मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने कहा कि "किसी के पास योगी की अम्मा का 250 ग्राम गोश्त मिला तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है।" बताया जा रहा है कि अपने भाषण में उन्होंने कई बार ये बात दोहराई, जिसे लेकर अब व्यापक नाराजगी सामने आ रही है।

Advertisment

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में मौलाना को उत्तर प्रदेश के सख्त गौकशी कानून को लेकर टिप्पणी करते हुए देखा और सुना जा रहा है। तकरीर के दौरान मौलाना ने बोला, 'यूपी में योगी की अम्मा का गोश्त खा कर दिखाओ'।  

ये भी पढ़ें - UP Voter List Revision Update: यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी, 14% लोगों की सुनवाई अभी भी बाकी

प्रभावशाली धर्मगुरुओं में होती है गिनती

मौलाना अब्दुल्ला सलीम की पहचान बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेस के कुछ हिस्सों में प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरओं में की जाती है। वे अक्सर धार्मिक सभाओं और कार्यक्रमों के तकरीर करते हुए देखे जाते हैं। इस बार मौलाना ने मर्यादा की सभी हदें पार करते हुए उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 7 March: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण केबिन घुसा धुआं

राजनीतिक दलों और संगठनों की प्रतिक्रिया

यह मामला सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) और भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि किसी धार्मिक मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सामाजिक सौहार्द (Communal Harmony) को नुकसान पहुंचाने वाला है।

कई संगठनों ने मांग की है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की मां का राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं है, ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें -  आम आदमी को झटका: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े

पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस (Police) से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में भड़काऊ भाषण (Provocative Speech) और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 7 March: भारत में सोने की कीमतों में उछाल, कई दिनों की गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड के दाम में दिखी तेजी

Advertisment
Maulana Abdullah Salim Controversial speech Bihar Maulana Speech
Advertisment
चैनल से जुड़ें