Advertisment

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को घर के बाहर मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इकोटक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक को तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

author-image
Satya Sharma
up news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इकोटक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक को तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है. वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस टीम के साथ एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisment

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, मृतक नितिन लुक्सर गांव का निवासी था, जिसकी ई-रिक्शा एजेंसी थी. घटना मंगलवार दोपहर हुई, जब वह अपने घर के बाहर था. इसी दौरान तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने बताया कि युवक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगने की कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए.

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ वक्त पहले किसी मामले में जेल गया था. जेल से छूटने के बाद दूसरे पक्ष ने बदला लेने की योजना बनाई थी. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी, जो अब हत्या तक पहुंच गई.

घर के बाहर मारी गोली सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वहीं, मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की गांव के कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी. पुरानी रंजिश के चलते सचिन और उसके साथियों ने नितिन को निशाना बनाया और उन पर फायरिंग कर दी. हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हो गई. उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है. गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Case: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले पर भी दर्ज हैं गंभीर धाराओं में केस, ब्राम्हण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया खुलासा

UP News crime news greater noida news in hindi greater noida news Greater Noida
Advertisment
चैनल से जुड़ें