बिजनौर में मर्डर: नगीना में शिवालय हेल्थ केयर के संचालक डॉक्टर राजकुमार की गोली मारकर हत्या, बाइक छोड़कर भागा शूटर

( रिपोर्टर - प्रदीप कौशिक ) बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर शाम बाइक से बदमाश अस्पताल पहुंचा। अंदर घुसकर डॉक्टर के सीने में गोली मारी और फरार हो गया।

Bijnor Doctor Murder Rajkumar Shivalaya Health Care hindi news

Bijnor Doctor Murder: बिजनौर के नगीना में शिवालय हेल्थ केयर के संचालक डॉक्टर राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शूटर बाइक से अस्पताल पहुंचा था। गोली मारने के बाद वो बाइक छोड़कर फरार हो गया।

डॉक्टर के केबिन में घुसकर मारी गोली

गाजियाबाद निवासी ब्रह्मपाल के बेटे डॉ. राजकुमार (45) बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनके पास MD की डिग्री थी। वे 4 साल से नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर चला रहे थे। फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। गुरुवार शाम 7 बजे डॉ. राजकुमार अपने केबिन में थे। इसी दौरान बाइक से एक युवक आया। वे सीधे डॉक्टर राजकुमार के केबिन में घुसा और उनके सीने में गोली मार दी।

डॉ. ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राजकुमार को नगीना CHC ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. को मारने वाला शूटर अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। 

आरोपी की पहचान करने की कोशिश

वारदात की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:हापुड़ में होली के दिन लिया बदला, पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

एसपी बोले-मुकदमा दर्ज किया जाएगा

एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की अस्पताल में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया है। आरोपी बाइक छोड़कर भागा है। मोटरसाइकिल के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। परिजन के आने के बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article