Advertisment

Mathura Car Accident: मथुरा में नहर में गिरी कार, हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत, शादी में शामिल होने राजस्थान जा रहे थे

यूपी के मथुरा में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान जा रहे थे।

author-image
Rahul Garhwal
Mathura Car Accident 4 Death Law Student hindi news

Mathura Car Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। कार में बैठे 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से 2 लॉ स्टूडेंट थे। चारों दोस्त एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान जा रहे थे।

Advertisment

मोड़ नहीं देख पाया ड्राइवर और नहर में जा गिरी कार

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया। कार 6 मीटर गहरी नहर में गिर गई। 2 युवकों को लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया था। 2 लड़कों के शव कार में फंसे रहे। फिर कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।

शादी में राजस्थान जा रहे थे चारों

चारों दोस्त राहुल, अमित, मोहित और एक मित्र और राजस्थान के डीग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अमित और मोहित लॉ पढ़ रहे थे। वहीं राहुल टेलर था। कार के मालिक राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह हैं।

car accident mathura
हादसे के बाद क्रेन से निकाली गई कार

पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू

कार का नंबर UP 85 CV 9856 है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:संघ प्रमुख भागवत से सीएम योगी की मुलाकात: यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, बंद कमरे में 35 मिनट की चर्चा, 2027 चुनाव को लेकर अटकलें तेज

चौथे युवक की नहीं हुई पहचान

एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले चौथे युवक की पहचान की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि सभी सबूत जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

UP News Mathura UP Mathura news mathura accident Mathura Car Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें