यूपी में बढ़ी ठंड की मार: 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, कोहरे के साथ चलेंगी बर्फीली हवाएं; स्कूल भी रहेंगे बंद

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर दिन-ब-दिन और तेज होता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की, कि अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

new poster 1 (74)

Uttar Pradesh Cold Wave: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर दिन-ब-दिन और तेज होता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की, कि अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। हालात ऐसे हैं कि धूप के दर्शन भी मुश्किल हो सकते हैं।  शनिवार को भी कोहरे और ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और ज्यादा घना हो सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है।

लखनऊ में गलन बढ़ी

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह कोहरे का असर थोड़ा कम जरूर दिखा, लेकिन गलन ने लोगों को ठिठुरा दिया। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का एहसास ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

कोहरे की परत ने रोकी धूप, दिनभर छाया रहा ठंडा माहौल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतह पर तेज ठंडी हवाएं चलीं। इससे निचले स्तर पर जमी कोहरे की परत कुछ हद तक हटी, लेकिन ऊंचाई पर कोहरा बना रहा। इसी वजह से धूप जमीन तक नहीं पहुंच सकी और दिनभर ठंड का असर बना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी और कोहरा भी ज्यादा घना होगा। कई जिलों में सुबह दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है।

लखनऊ में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

तारीखअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)कोहरे की स्थिति
5 जनवरी17°C8°Cनहीं रहेगा
6 जनवरी19°C9°Cघना रहेगा
7 जनवरी20°C9°Cहल्का रहेगा
8 जनवरी21°C11°Cनहीं रहेगा
9 जनवरी22°C12°Cनहीं रहेगा

इन जिलों में घने कोहरे का खतरा

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं।

इन इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में शीत दिवस की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 4 January: राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ा, भारत के नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article