/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/up-weather-update-february-march-temperature-rise-4-degrees-30km-windspeed-by-1-march-hindi-news-2026-02-28-07-30-47.jpg)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में फिलहाल सूखा मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जबकि तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है।
28 फरवरी से 5 मार्च तक का पूर्वानुमान
28 फरवरी 2026 को संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 1 मार्च से 4 मार्च 2026 तक मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा (Surface Wind) चलने के आसार हैं।
बारिश की चेतावनी नहीं
5 मार्च 2026 को भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन हवाओं की रफ्तार में बढ़ोतरी से दिन के तापमान में बदलाव महसूस किया जा सकता है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/up-ka-mousam-2026-02-28-07-37-09.jpg)
पिछले 24 घंटों का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया।
आने वाले हफ्ते का तापमान ट्रेंड
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें:यूपी में 3 IAS अफसरों का ट्रांसफर, राजकमल यादव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव, देखें लिस्ट
2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान
न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े बदलाव या बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है और प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us