Advertisment

UP IT Raid: बीएसपी विधायक के घर IT रेड में मिले 11 करोड़ रुपए कैश, बाराती बनकर आए अफसर-गाड़ियों पर लगाए शादी के पंपलेट

UP IT Raid: उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी कर 11 करोड़ कैश ​बरामद किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने उनके घर से महंगी घड़ियां, सोना-चांदी और कीमती जेवर भी बरामद किए हैं।

author-image
Satya Sharma
UP (14)

UP IT Raid: उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी कर 11 करोड़ कैश ​बरामद किए हैं। आपको बता दें बीते दिन 25 फरवरी को आईटी ने सोनभद्र, कौशांबी और बलिया में आईटी की रेड मारी जो दूसरे दिन भी जारी है। लखनऊ में उनके घर छापेमारी खत्म हो चुकी है। जिसमें टीम को करीब साढ़े 11 करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इतना ही नहीं पुलिस को महंगी घड़ियां, सोना-चांदी और कीमती जेवर भी बरामद हुए हैं।

Advertisment

उमाशंकर सिंह के घर से मिला 11 करोड़ का कैश

बता दें कि बीते बुधवार को आयकर टीम ने एक साथ 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग 1000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के मामले में फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई है। लखनऊ में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई कार्रवाई आज सुबह 9 बजे तक चली। करीब 50 अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी के भी अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी। विधायक और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद था।

यूपी में BSP के एकमात्र विधायक हैं उमाशंकर सिंह

बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से एकमात्र बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर और प्रयागराज में 30 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए। 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमें सुबह 11 बजे से देर रात तक जांच में जुटी रहीं। आयकर विभाग की तीन टीमों ने लखनऊ के गोमतीनगर में विपुल खंड स्थित उमाशंकर सिंह के आवास, उनकी कंपनी छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस और वजीर हसन रोड पर करीबी ठेकेदार फैजी के ठिकानों को खंगाला। इसके अलावा सोनभद्र में साईं राम इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम से खनन का कारोबार करने वाले उमाशंकर सिंह के करीबी सीबी गुप्ता समेत कई खनन कारोबारियों के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग ने सुबह 11 बजे सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था, जिसके बाद टैक्स चोरी और बेनामी संपत्तियों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं

बराती बनकर पहुंचे थे अधिकारी

बलिया में विधायक उमाशंकर के आवास पर छापा मारना आयकर विभाग के लिए आसान नहीं था। ऐसे में टीम सरकारी गाड़ियों के बजाय बरातियों के अंदाज में पहुंची। वाहनों पर महेंद्र कुमार संग संगीता कुमारी नाम के शादी वाले स्टीकर लगा दिए गए, ताकि किसी को शक न हो। इसी रणनीति की आड़ में अधिकारी बिना शोर-शराबे के सीधे आवास तक पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Lucknow IT Raid: लखनऊ में BSP विधायक के घर आयकर का छापा, मायावती के इकलौते MLA हैं उमाशंकर सिंह

UP IT Raid bsp umashankar singh mayawati Lucknow IT Raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें