Lucknow Court Bomb Threat: लखनऊ कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात को आया एडीजी को धमकी भरा ईमेल

Lucknow Court Bomb Threat: लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया है। उसमें लिखा है- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा।

lucknow (1)

Lucknow Court Bomb Threat: लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया है। उसमें लिखा है- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल भेजने वाला तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद को हटाने को लेकर नाराज है। 

लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी 

ई-मेल में लिखा है कि कोर्ट/जज चैंबर में ठीक 1PM बजे ब्लास्ट करने के लिए 15 बम लगाए गए हैं। DMK तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मुहम्मद के पाठ हटाने से रोकें। जजों, तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस में पैगंबर मुहम्मद के पाठों पर DMK पार्टी का दोहरा रवैया बहुत बुरा है! हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं। हम वह ताकत हैं जो उदयनिधि का करियर और सिर बना या बिगाड़ सकते हैं।

बता दें कि तमिलनाडु में मुसलमानों के पॉलिटिकल मसलों को सुलझाने के लिए आपकी कोर्ट और जज का कमरा सबसे आसान टारगेट हैं। इस धमाके को एक सबक मानें, और याद रखें कि आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का डैमेज चाहते हैं। इसलिए प्लीज दोपहर 1 PM तक सभी जजों को निकाल लें। बम अमृतसर और कोयंबटूर में LeT और CPI(Mao) सेल से मिले थे।

ई-मेल पर आया धमकी भरा मैसेज

वहीं मेल में आगे लिखा है कि उदयानिधि का बेटा इनबानिधि उदय होमोसेक्सुअल है, उसे इस हफ़्ते मदुरै दरगाह में नहीं घुसना चाहिए। हम ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर वह घुसा तो मदुरै दरगाह के पास मुरुगन मंदिर में ब्लास्ट करने के लिए बचे हुए आईडीएस का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें कि पुलिस इस मेल की जांच कर रही है। वहीं कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

यह भी पढ़ें:Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को घर के बाहर मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article