/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/up-bjp-jila-adhyaksh-list-news-2026-02-26-23-49-46.jpg)
UP BJP Jila Adhyaksh List: जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान, मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान...उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई परंपरा संत कबीरदास के इस दोहे से एकदम उलट है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी बीजेपी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश में नाम के साथ जाति का भी उल्लेख किया गया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आदेश में पद की जिम्मेदारी के साथ नाम के सामने जाति का अलग कॉलम दिया गया है।
यूपी बीजेपी के नए 11 जिला अध्यक्षों की लिस्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/up-bjp-jila-adhyaksh-list-11-district-president-hindi-news-2026-02-26-22-29-01.jpeg)
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। यूपी में ऐसा पहली बार हुआ है जब आदेश में जाति लिखी गई है।
किस क्षेत्र में कितने जिला अध्यक्ष
यूपी बीजेपी ने सबसे ज्यादा पश्चिम क्षेत्र में 4 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। वहीं ब्रज में 2 और अवध में 3 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
पहली बार जिला अध्यक्षों के नाम के आगे लिखी जाति
उत्तर प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों के नामों के आगे उनकी जाति भी लिखी है। ऐसा पहली बार है जब आदेश में जाति भी बताई गई है। यूपी बीजेपी ने जातिगत संतुलन पर फोकस किया है।
सीएम योगी के जिले के सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष दीपक मौर्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को बनाया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us