उत्तर प्रदेश में फिर नीला ड्रम कांड: लखनऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, विवाद के बाद गोली मारी, फिर शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरा

उत्तर प्रदेश में नीला ड्रम फिर सुर्खियों में है। मुस्कान के बाद अब एक बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिर लाश को काटकर नीले ड्रम में भर दिया।

Son kills father Lucknow Neela Drum Case hindi news

Son Kills Father Lucknow Neela Drum Case: लखनऊ में विवाद के बाद बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए काटकर नीले ड्रम में भर दिया। फिर खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

21 साल के बेटे ने पिता को मारा

वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह 3 दिन से लापता थे। बीकॉम स्टूडेंट बेटे अक्षत ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में अक्षत पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर कड़ाई से पूछने पर जुर्म कबूल किया कि उसी ने पिता की हत्या की है।

पुलिस को अक्षत ने क्या बताया

वारदात आशियाना सेक्टर L के मकान नंबर 91 में हुई। मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे। अक्षत ने पुलिस को बताया था कि मेरे पिता ने 20 फरवरी की सुबह 6 बजे मुझे जगाकर कहा कि दिल्ली जा रहा हूं। 21 फरवरी की दोपहर तक वापस आ जाऊंगा। दरवाजा बंद कर लो। उसके बाद से उनके तीनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। वे घर भी नहीं लौटे हैं। जिससे परिवार के लोग परेशान हैं।

पहले सुसाइड, फिर हत्या की बात

आरोपी अक्षत ने अपना बयान बदला। उसने पुलिस को बताया था कि पिता ने सुसाइड कर लिया है। बाद में कहा कि उनकी हत्या कर दी गई है।

manvendra singh
मृतक पिता मानवेंद्र सिंह

विवाद के बाद लाइसेंसी राइफल से किया मर्डर

आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे उसका पिता से विवाद हुआ। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि उसने लाइसेंसी राइफल से गुस्से में पिता को गोली मार दी। पिता की मौत हो गई।

akshat
आरोपी बेटा अक्षत

सिर काटकर फेंका, थड़ नीले ड्रम में भरा

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने पिता का सिर काटकर फेंक दिया था। धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था। पुलिस को मानवेंद्र सिंह की लास्ट लोकेशन उनकी लैब में ही मिली, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। अक्षत सबूत मिटाने के लिए पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लेकर आया। यहां एक खाली कमरे में बॉडी को काटा। फिर कार में सिर और कुछ टुकड़े भरकर सदरौना गया और फेंक आया।

neela drum
पुलिस लाश से भरा नीला ड्रम अपने साथ ले गई

अक्षत ने बहन को दी धमकी

आरोपी अक्षत ने पिता को बहन कृति के सामने गोली मारी। किसी को बताने पर उसे भी मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसने किसी को हत्या की बात नहीं बताई।

ये खबर भी पढ़ें:कौशांबी में लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के बदले मांगे थे पैसे

सिर फेंकने के बाद धोई थी कार

आरोपी अक्षत जब पिता का कटा सिर फेंककर आया था तो उसने कार की सफाई की। जब उसकी चाची ने वजह पूछी तो कहा गंदी हो गई थी। चाची ने कहा कि मैं साफ कर देती हूं तो मना कर दिया, क्योंकि अंदर खून के निशान थे।

मानवेंद्र सिंह की पत्नी की 9 साल पहले मौत

मानवेंद्र सिंह मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेंद्र पाल सिंह यूपी पुलिस से रिटायर्ड हैं। मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत 9 साल पहले हो गई थी। परिवार में अक्षत और कृति के अलावा एक और छोटा भाई है जो यूपी पुलिस में है। फिलहाल सचिवालय में पोस्टेड है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article