Lucknow Love Jihad: लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का मामला, नौकरी-प्यार का झांसा देकर लड़कियों को फंसाने की साजिश बेनकाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि लखनऊ में नौकरी और प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

lucknow

Lucknow Love Jihad: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब तीन दिनों से दर्जनभर लड़कियां गोमती नगर थाने पहुंच रही हैं। बता दें कि लखनऊ में नौकरी और प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का केस 

हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी की अगुवाई में कई अधिवक्ता गोमती नगर थाने पहुंचे। गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के अनुसार, मुस्लिम युवक नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे और बाद में उन पर धर्मांतरण का दबाव डालते थे। आरोप है कि युवक अपना नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे. उन्हें नौकरी और प्यार का झांसा देकर झूठे प्यार के जाल में फंसाया जाता था. इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता था।

स्पा सेंटर में चल रहा था ये काला कारोबार

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस पूरे खेल के केंद्र में लखनऊ का स्पा सेंटर था। आरोपियों ने विशेष रूप से उन लड़कियों को टारगेट किया जो पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं। उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लड़कियों को दोस्ती के नाम पर फंसाया गया और फिर नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण किया गया।

लवजिहाद पीड़िता की शिकायत न दर्ज होने पर हिन्दू संगठनों में भारी नाराजगी है। बता दें कि अमेठी, बाराबंकी, दिल्ली से लड़कियां लाई जाती थीं और उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। चौंकाने वाली बात तो ये है कि एक लड़की के साथ एक दिन में कई बार सामूहिक बलात्कार किया जाता था। इतना ही नहीं बल्कि लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। 

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, कामरू जमाल और कमर हयात को नामजद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कामरू जमाल ने लड़कियों को धोखे में रखने के लिए अपना नाम 'राहुल' रखा था, जबकि कमर हयात खुद को 'सोनू' बताता था। आरोपियों ने लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाता था। पीड़िताओं का कहना है कि सौ से ज्यादा लड़कियां कमरूद्दीन जमाल के कब्जे में हैं। आरोप है कि स्पा संचालक गैंग ने कई लड़कियों का अपरहण कर देह व्यापार में धकेला था। 

एनजीओ संचालिका का दावा है कि करीब 12 लड़कियां उनके संपर्क में हैं, जिन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया। इन लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट अयोध्या, दिल्ली व बिहार के थानों में दर्ज है। वहीं लड़कियों का वीडियो वायरल व जान से मारने की धमकी देकर हर दिन लोगो को परोसा जा रहा था। अब पीड़िताओं ने इन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

दोस्त बनकर जाल में फंसाता था जमाल

गोमती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि वह साल 2024 में यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए अमेठी से लखनऊ आई थी। यहां कमरू जमाल नाम के युवक ने राहुल बनकर दोस्ती की। फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कमरे पर बुलाया और धोखे से बीयर पिलाई। उसे प्यार के झूठे वादे किए और बाद में उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। उसके अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्पा सेंटर में जबरन काम कराया।

अन्य शहरों में भी चल रहा देह व्यापार 

पुलिस का शक है कि यह नेटवर्क केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। पीड़िता के दावे के अनुसार, गिरोह का शिकार बनी लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों की रहने वाली हैं। पीड़िता के साथ हिन्दू महासभा के पदाधिकारी गोमतीनगर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें:Kanpur Lamborghini Case Update: कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article