Advertisment

UP Unnao Umpire Death: उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 65 साल के अंपायर की मौत, कई क्रिकेटर भी घायल

author-image
Preeti Dwivedi
UP Unnao umpire death news

UP Unnao Umpire Death: यूपी के उन्नाव से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एंपायर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिया।

Advertisment

इसे देखकर जब अंपायर बचने के लिए भागार तो वह अचानक गिर गया और मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। उनपर 50 से ज्यादा डंक मधुमक्खियों ने मारे। इतना ही नहीं इस हमले में 8 से 10 खिलाड़ी भी घायल हुए हैं। 

सभी को कानपुर के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। इनमें से अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बाकी खिलाड़ी खतरे से बाहर

जानकारी के अनुसार एंपायर की रास्ते में ही मौत हो गई। लेकिन बाकी खिलाड़ी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

Advertisment

कानपुर के रहने वाले थे एंपायर मनिक गुप्ता

जानकारी के अनुसार एंपायर ​मानिक गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। पूरी घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। मधुमक्खियों ने हमला क्यों किया, उनके छत्ते में गेंद लगी या किसी ने छेड़छाड़ की इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। 

चार बेटियों के पिता

आपको बता दें अंपायर मानिक गुप्ता चार बेटियां के पिता थे। वे बीते 30 साल से अंपायरिंग कर रहे थे। उनका परिवार कानपुर के फीलखाना में रहता है। चार बेटियों  मे से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि चौथी 12 वीं की छात्रा है।

आपको बता दें वे कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए 30 सालों से अंपायरिंग कर रहे थे। बीते दिन 18 फरवरी बुधवार को राहुल सप्रू मैदान में अंडर-13 क्रिकेटलीग का मैच चल रहा था। जिसमें वे अंपायरिंग कर रहे थे।

Advertisment

50 मधुमक्खियों ने 10 मिनट तक घेरा

जानकारी के अनुसार करीब 50 मधुमक्खियों ने घेर कर 10 मिनट तक उनपर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैदान में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। मैच समाप्त होने के बाद मानिक गुप्ता दूसरे मैदान के पास बैठे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान में आया। उससे बचने के लिए मानिक भाग रहे थे और इसी दौरान वे गिर पड़े। आपको बता दें 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया था। जिसके बाद करीब 10 मिनट तक झुंड का हमला उन पर जारी रहा। चूंकि उनकी उम्र भी 60 के पार थी और  वे हार्ट के पेशेंट थे जिसके कारण उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में NHM के तहत निकली वैकेंसी: 87 संविदा पदों पर की जाएगी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Unnao Umpire Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें