/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/mai-tearn-2026-02-09-02-32-51.jpg)
Kanpur Car Accident: कानपुर में एक सनसनीखेज सड़क हादसा हुआ है, जिसमें शहर के फेमस तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के VIP रोड पर दोपहर करीब 3:15 बजे हुई, जब शिवम मिश्रा अपनी कार को तेज गति से चला रहे थे। कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहनों तथा पैदल चल रहे लोगों से टकरा गई।
बाइक डैमेज
हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि एक बुलेट सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह हवा में उछलकर लगभग 10 फीट दूर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि लेम्बोर्गिनी का अगला पहिया बुलेट के ऊपर चढ़ गया, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल 6 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक युवक के चेहरे पर गहरी चोट आई, जिससे उसके मुंह से खून बह रहा था। घायलों को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीड़ ने कार को घेरा
हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने लेम्बोर्गिनी को घेर लिया। कार में बैठे शिवम मिश्रा डर के मारे अंदर ही दुबक गए। उनके साथ मौजूद बाउंसरों ने भीड़ को भगाने की कोशिश की और लोगों के साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम मिश्रा को भीड़ से सुरक्षित निकालकर कार को ग्वाल टोली थाने ले आई। घायलों को भी पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
शिवम मिश्रा को बीमार बताकर घर भेजा
थाने पहुंचने पर स्थिति और बिगड़ गई। पीड़ितों का आरोप है कि कारोबारी के बाउंसरों ने यहां भी उनके साथ बदतमीजी की और अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। एक पीड़ित सोनू त्रिपाठी ने बताया कि वे और उनका रिश्तेदार विशाल बुलेट पर सवार होकर सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े थे। वे टी-शर्ट देख रहे थे तभी लेम्बोर्गिनी ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर उनकी बुलेट को कुचल दिया। विशाल हवा में उछलकर गिरा, जबकि अन्य दो युवकों को भी जोरदार चोटें आईं।
ये खबर भी पढ़ें: रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की गई जान, 5 गंभीर रूप से घायल
देर शाम तक कोई केस नहीं
पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने रसूख के चलते आरोपी शिवम मिश्रा को थाने से छोड़ दिया और उन्हें बीमार बताकर घर भेज दिया। पुलिस पर जबरन समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा है। देर शाम तक तहरीर मिलने के बावजूद कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। थाने में कार को काले कवर से ढक दिया गया ताकि इसे सुरक्षित रखा जा सके।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:'पद छोड़ने के लिए तैयार हूं', संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात
छापेमारी में टैक्स चोरी
शिवम मिश्रा लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें अधिकांश दिल्ली नंबर की हैं। उनके पिता केके मिश्रा की कंपनी 'बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' तंबाकू का कारोबार करती है और देश की कई बड़ी गुटखा कंपनियों को सप्लाई प्रदान करती है। करीब दो साल पहले फरवरी में आयकर विभाग ने कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें दिल्ली स्थित कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कारें जब्त हुई थीं। इनमें 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी, फरारी, मैकलारेन जैसी गाड़ियां शामिल थीं। छापेमारी में बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी भी सामने आई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us