Advertisment

औरैया में फिल्मी अंदाज में युवती प्रेमी संग फरार: फैलाई ये अफवाह... बिस्तर पर छोड़ गई सांप की केंचुल, चूड़ी और सिंदूर

औरैया के फफूंद क्षेत्र में युवती प्रेमी संग फरार हो गई, लेकिन पीछे सांप की केंचुल, चूड़ियां और सिंदूर छोड़ गई। इससे नागिन बनने की अफवाह फैली। पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग और सुनियोजित ड्रामा निकला, युवती का मोबाइल सर्विलांस पर है।

author-image
Shaurya Verma
Auraiya Girl Fake Nagin rumour-love-affair-case Up news hindi zxc

Auraiya Girl Fake Nagin: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। मामला किसी फिल्म से कम नहीं है। युवती प्रेमी संग भाग गई लेकिन पीछे छोड़ गई सांप की केंचुल, चूड़ियां और सिंदूर। पुलिस फिलहाल मामले का जांच में जुट गई है।  snake skin rumour case

Advertisment

कमरे में छोड़ा ऐसा मंजर कि सब रह गए सन्न

घटना का उजागर तब हुआ जब सुबह काफी देर तक युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। चिंता होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। बिस्तर पर कपड़ो में लिप्टी करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुल पड़ी थी। पास ही चूड़िया और सिंदूर भी रखा हुआ था। Auraiya girl fake nagin rumour 

नागिन बनने की अफवाह ने पकड़ा जोर

जैसे ही खबर पूरे गांव में फैली सनसनी सी मच गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। किसी ने कहा कि युवकी में कोई रहस्यमयी शक्ति थी, तो कुछ लोगों ने दावा किया कि वह इंसानी रूप छोड़कर नागिन बन गई। डर के कारण कई लोग उसके घर के आसपास जाने से बचने लगे। 

हालात बिगड़े तो पहुंची पुलिस

बढ़ते डर और भ्रम के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फफूंद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच शुरू की। पुलिस ने बिस्तर पर रखी केंचुल, कपड़े और बाकी सामान को बारीकी से देखा। 

Advertisment

जांच में खुलने लगी साजिश की परतें

पुलिस जांच में संघर्ष या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले। घर के बाहर भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई और उसे सर्विलांश पर डाल दिया। पुलिस इस मामले को अधविश्वास से हटकर साजिश मान रही है।  

ये भी पढ़ें - Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 शुरू, 21,997 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रेम प्रसंग बना पूरे ड्रामे की वजह

युवती का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों काफी समय से संपर्क में थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार युवती ने जानबूझकर ये फिल्मी सीन तैयार किया, ताकि उसके अचानक गायब होने पर किसी को शक न हो।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 10 Feb 2026: सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं, चांदी में 10 हजार की गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

पहले से जुटाई गई थी सांप की केंचुल

पुलिस ने बताया कि युवती ने पहले से सांप की केंचुल का इंतजाम किया था। उसे कपड़ों में लपेटकर अपने बिस्तर पर रखा गया और साथ में चूड़ियां व सिंदूर भी छोड़ दिया गया, जिससे देखने वालों को मामला रहस्यमयी लगे। इस नाटक ने कुछ घंटों के लिए पूरे गांव को भ्रम और डर में डाल दिया। 

ये भी पढ़ें - Mathura Family Suicide: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोंगों ने किया सुसाइड, रात में दूध में जहर मिलाकर पिया

Advertisment

युवती की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। युवती का मोबाइल सर्विलांस पर है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - वाराणसी हंगामा: मुस्लिम बहुल दालमंडी में इलाके में आज फिर बुलडोजर कार्रवाई, आगजनी के बाद कड़ी सुरक्षा के प्रबंध, 34 मकान होंगे जमींदोज

snake skin rumour case Auraiya girl fake nagin rumour Auraiya Girl Fake Nagin
Advertisment
चैनल से जुड़ें