Advertisment

Shalini Yadav Flat Sex Racket: वाराणसी में बीजेपी नेता शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियां पकड़ी गईं

वाराणसी में एक फ्लैट में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। 9 लड़कियां 4 लड़कों के साथ अरेस्ट हुई हैं। फ्लैट बीजेपी नेता शालिनी यादव के पति का है।

author-image
Rahul Garhwal
BJP leader Shalini Yadav Flat Sex Racket 9 girls 4 boys arrest hindi news

Shalini Yadav Flat Sex Racket: वाराणसी में बीजेपी नेता शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सोमवार रात पुलिस ने रेड मारकर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को अरेस्ट किया है। फ्लैट शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने इसे किराये पर दिया था। फ्लैट में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

Advertisment

आपत्तिजनक सामान बरामद

सिगरा के वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। बताया जा रहा है कि फ्लैट नंबर-112 पर आसपास के जिलों से लड़कियां आती थीं। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान, मोबाइल और रजिस्टर बरामद किए हैं। जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सिगरा के अलावा महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर्स पर छापा मारा।

Shalini Yadav sex racket
अरेस्ट की गई लड़कियां

आमंत्रण स्टूडियो का लगा था बोर्ड

ACP ईशांत सोनी ने बताया कि फ्लैट पर आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। हमने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद दूसरे सिपाही को कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग में भेजा।

अश्विनी त्रिपाठी चला रहा था स्टूडियो

जानकारी के मुताबिक अश्विनी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति स्टूडियो चला रहा था। वो भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर गलत काम कराता था।

Advertisment

महिलाएं बोलीं-मजबूरी में कर रही थीं ये काम

रेड के दौरान फ्लैट से पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे आर्थिक तंगी की वजह से गलत काम करने को मजबूर थीं। अश्विनी त्रिपाठी ग्राहकों से उनको मिलवाता था। पुलिस को मौके से 3500 रुपए और एक मोबाइल मिला है। पुलिस को स्टूडियो से DVR, पे-ऐप स्कैनर, क्लास नोट की 3 कॉपियां भी मिलीं।

शालिनी ने मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

shalini yadav priyanka
प्रियंका गांधी के साथ शालिनी यादव
shalini akhilesh yadav
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ शालिनी यादव

कांग्रेस के टिकट पर शालिनी यादव ने 2017 में मेयर का चुनाव लड़ा था। उन्हें 1 लाख 13 हजार 345 वोट मिले थे। वे दूसरे नंबर पर रही थीं। 2019 में शालिनी सपा में शामिल हो गईं। उन्होंने सपा के टिकट पर 2019 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा।

24 जुलाई 2023 को शालिनी ने जॉइन की थी बीजेपी

shalini bjp join
बीजेपी में शामिल शालिनी यादव

24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने बीजेपी जॉइन कर ली। शालिनी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी बीजेपी जॉइन की थी। अभी शालिनी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। वे पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

Advertisment
Varanasi Shalini Yadav flat sex racket Shalini Yadav flat sex racket BJP leader Shalini Yadav flat sex racket
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें