Bijnor Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में दिखा अनोखा दृश्य, बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली तमन्ना मलिक

Bijnor Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इस समय कांवड़ यात्रा जारी है। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा संभल जिले के बदनपुर गांव की तमन्ना मलिक की हो रही है, क्योंकि ये बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

up (9)

Bijnor Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इस समय कांवड़ यात्रा जारी है। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा संभल जिले के बदनपुर गांव की तमन्ना मलिक की हो रही है, क्योंकि ये बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। तमन्ना हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 12.25.25 PM (1)

तमन्ना मलिक को देखकर हर कोई हैरान है। वे भगवान शिव को जल अर्पित करने के संकल्प के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं। रास्ते में उनके काफिले के बिजनौर पहुंचने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तमन्ना के साथ करीब सौ शिवभक्त बोल बम के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं।

सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम 

बता दें कि तमन्ना ने पूर्ण आस्था और परिवार की सहमति से कांवड़ यात्रा में भाग लिया है। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी साथ चल रहा है, ताकि यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। तमन्ना के साथ किसी तरह की अभद्रता न हो, इसके लिए हिंदू संगठनों के लोग काफी दूर तक उनके साथ चलते रहे. पुलिस के जवान भी पूरे कांवड़ ग्रुप को अपने-अपने क्षेत्र से सुरक्षित आगे रवाना करते रहे.

WhatsApp Image 2026-02-14 at 12.25.27 PM

तमन्ना को मिला पति और परिवार का साथ 

तमन्ना ने बताया कि उनकी अंदर से इच्छा थी कि जैसे बाकी लोग कांवड़ ला रहे हैं, वैसे ही वह भी कांवड़ लाकर भगवान शिव को जल चढ़ाएं. उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम समाज से आती हैं, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने गांव के पास रहने वाले अमन त्यागी से विवाह किया था और अब अपने पति के साथ रहती हैं. 

तमन्ना के अनुसार, उन्होंने यह फैसला अपने पति और ससुराल वालों की सहमति से लिया. अब वह संभल पहुंचकर शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगी. उनके पति अमन त्यागी भी इस पूरी यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:UP Budget 2026: सीएम योगी ने किया पेंशन बढ़ाने का ऐलान, अब महिलाओं-बुजुर्गों-दिव्यांगों को मिलेंगे 1500 रुपये

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article