/bansal-news/media/media_files/2026/01/19/railway-news-amrit-bharat-express-bareilly-bandikui-passenger-train-timetable-hindi-zxc-2026-01-19-13-20-56.jpg)
Bareilly-Bandikui Passenger Train: इंडियन रेलवे ने फिर से बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल में बंद कर दी गई थी लेकिन अब ये ट्रेन 30 जनवरी से फिर से पटरियों पर रफ्तार भेरगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नव-उद्घाटित सांतरागाछी (हावड़ा)-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ये ट्रेन सोमवार दोपहर 3:20 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी, जहां इसका औपतारिक स्वागत किया जाएगा।
सांसद छत्रपाल गंगवार और Senior DCM आदित्य गुप्ता ने जानकारी दी
बरेली जंक्शन के वीआईपी सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद छत्रपाल गंगवार और सीनियर डीसीएम (Senior DCM) आदित्य गुप्ता ने इन दोनों ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ये ट्रेन 1,440 किलोमीटर की दूरी करीब 27 घंटे 40 मिनट में तय करेगी, जिसकी औसत गति 52 किमी प्रति घंटा होगी। amrit bharat express
दिल्ली-लखनऊ रूट पर मेंटीनेंस का काम तेज
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए गाजियाबाद-रोजा के बीच फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर बोर्ड को भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली-लखनऊ रूट पर मेंटीनेंस जोन और ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम (Automatic Signal System) का काम भी तेजी से चल रहा है। indian railways update
सांसद छत्रपाल गंगवार ने बताया कि बरेली-बांदीकुई पैसेंजर को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। इसके दोबारा संचालन की मांग लगातार की जा रही थी। यह ट्रेन बरेली और बांदीकुई के बीच 55 स्टेशनों पर ठहराव लेगी और करीब पांच साल बाद फिर से नियमित दौड़ लगाएगी। यह अनारक्षित (Unreserved) पैसेंजर ट्रेन होगी और सप्ताह के सभी दिन चलेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। Amrit Bharat Train Time Table
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर ! नाम और जन्म तिथि सुधार के लिए अंतिम अवसर, 25 जनवरी लास्ट डेट
अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी नीचे दी गई है:
| ट्रेन नंबर | रूट | प्रस्थान समय | बरेली आगमन | गंतव्य आगमन |
|---|---|---|---|---|
| 13065 | सांतरागाछी-आनंद विहार | गुरुवार रात 11:10 (हावड़ा) | शुक्रवार रात 8:58 | शनिवार 2:50 |
| 13066 | आनंद विहार-सांतरागाछी | शनिवार सुबह 5:15 | 10:36 | रविवार सुबह 10:50 |
बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार है:
| ट्रेन नंबर | रूट | प्रस्थान | आगमन |
|---|---|---|---|
| 54356 | बरेली-बांदीकुई | रात 9:01 (बरेली) | सुबह 5:45 |
| 54355 | बांदीकुई-बरेली | दोपहर 2:50 | सुबह 6:20 |
नए फुट ओवरब्रिज को भी मिली मंजूरी
इसके साथ ही Railway News के तहत बरेली जंक्शन और सीबीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नए फुट ओवरब्रिज (Foot Overbridge) के निर्माण को मंजूरी दी गई है और बजट भी जारी कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के विस्तार का काम जल्द शुरू होगा। नगरिया सादात स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, बरेली स्टेशन के पूर्वी यार्ड में दो अंडरपास, परसाखेड़ा में अंडरपास और भिटौरा में फ्लाईओवर निर्माण की भी योजना है। फरीदपुर में क्रॉसिंग संख्या-352 सी पर ओवरब्रिज बनने से कस्बे और आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होगा। Bareilly Railway News
ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0: एटा में 2177 परिवार बना सकेंगे खुद का पक्का घर, खाते में भेजी गई पहली किस्त, देखे लिस्ट
ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 19 January: प्रतीक यादव ने तलाक का किया ऐलान, अपर्णा यादव पर लगाए गंभीर आरोप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us