अम्बेडकरनगर के एक ही परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे: दो दिनों से नहीं हुआ कोई संपर्क, 27 फरवरी को आखरी बार हुई थी बेटे से बात

रिपोर्ट - गिरजेश प्रताप अम्बेडकरनगर के शहजादपुर अब्दुल्लापुर निवासी एतबार हुसैन अक्कन के परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे हैं। 27 फरवरी के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल पहल की मांग की है।

ambedkarnagar-family-stuck-in-iran-no-contact-amid-us-israel-attack hindi news zxc (1)

Ambedkarnagar Family in Iran: अमेरिका–इजराइल हमलों के बीच ईरान में बिगड़ते हालात ने अम्बेडकरनगर के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। शहजादपुर अब्दुल्लापुर निवासी एतबार हुसैन अक्कन के परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे हैं और दो दिनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पढ़ाई के लिए गए थे ईरान

जानकारी के अनुसार एतबार हुसैन अक्कन का पुत्र, दामाद, पुत्री और पुत्री के दो बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में ईरान में रह रहे थे। परिवार का कहना है कि 27 फरवरी को आखिरी बार बेटे से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है।   us-israel-attack

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने

सरकार को 40 दिन की चेतावनी

ईरान में जारी हमलों और तनावपूर्ण माहौल (tense situation) के कारण संपर्क टूट जाने से परिजन बेहद परेशान हैं। लगातार खबरें देखने और सुनने के बाद परिवार की चिंता और गहरी हो गई है।  Ambedkarnagar Family Stuck in Iran

ये भी पढ़ें -  UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

परिवार में बढ़ी बेचैनी

एतबार हुसैन अक्कन ने बताया कि पहले ही ईरान के धार्मिक नेता अली खामेनेई की मौत की खबर से वे दुखी थे। अब अपने परिवार के पांच सदस्यों के फंसे होने की सूचना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है। घर में हर समय बेचैनी का माहौल है और सभी सदस्य दिन-रात अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - America-Israel vs Iran: इजराइल-ईरान तनाव के बीच यूपी सरकार ने इजराइल में 6004 श्रमिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत सरकार से लगाई गुहार

पीड़ित पिता एतबार हुसैन अक्कन ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में फंसे उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तुरंत पहल की जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार को रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) चलाकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का आयोजन: वाराणसी से लखनऊ तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पदयात्रा, उठाई ये मांगे...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article