/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/agniveer-army-recruitment-rally-bareilly-starts-11-march-jat-regiment-centre-12-districts-candidates-apply-hindi-news-zxc-2026-03-07-10-57-13.png)
UP Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्नीवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के बरेली में जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 मार्च से सेना अग्नीवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। ये भर्ती 23 मार्च तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय
बरेली में होने वाली अग्नीवीर भर्ती रैली को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने की। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह किसी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से दुर रहें और केवल आधिकारिक प्रक्रिया से भर्ती में शामिल हों। उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। Bareilly Agniveer Bharti rally
इन 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
सेना भर्ती निदेशन के अनुसार इस भर्ती रैली में कुल 12 जिलों के कैंडीडेट्स भाग ले सकेंगे।
बरेली
बहराइच
बलरामपुर
श्रावस्ती
लखीमपुर खीरी
शाहजहांपुर
सीतापुर
संभल
पीलीभीत
हरदोई
फर्रुखाबाद
बदायूं जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
कैसे क्या होगा
रैली के पहले दिन यानी 11 मार्च को सुबह 6 बजे से दौड़ शुरू होगी। कैंडीडेट्स को समय से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और एडमिट कार्ड के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है। अगर किसी कैंडीडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है तो वह सुबह 9 बजे से 2 बजे के बीच सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि पर ही मिलेगा प्रवेश
भर्ती अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हर अभ्यर्थी को उसके एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख के अनुसार ही रैली में भाग लेना होगा। उसी दिन संबंधित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कैंडीडेट्स की सुविधा के लिए भर्ती स्थल पर एक दिन पहले शाम से ही प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। परिसर के भीतर रुकने, पीने के पानी, शौचालय और निर्धारित शुल्क पर भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि दूर-दराज से आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।Agniveer Bharti 2026
प्रशासन को दिए गए व्यवस्थाओं के निर्देश
बरेली के जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के XEN को 2 दिन के अंदर barricading का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। बिजली विभाग को भर्ती स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चिक करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस की तैनाती, हेल्थ कैंप लगाने और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन (Certificate Verification) और अभ्यर्थियों की सहायता के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की भी बात कही गई।
रोडवेज (Roadways) विभाग को भर्ती रैली के लिए विशेष बसों की व्यवस्था करने और बसों पर आर्मी भर्ती (Army Recruitment) से संबंधित फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी प्रबंधन करने को कहा गया।
ये भी पढ़ें - आम आदमी को झटका: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े
अभ्यर्थियों के लिए रहने और स्वच्छता की व्यवस्था
नगर निगम की ओर से भी भर्ती स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि परिसर में बायो टॉयलेट (Bio Toilet) और वाटर टैंक (Water Tank) लगाए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और अलग-अलग स्थानों पर डस्टबिन भी रखे जा रहे हैं।
जो अभ्यर्थी दौड़ में सफल होंगे, उनके ठहरने के लिए शहर के रैन बसेरों (Night Shelter) में व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि भर्ती में आने वाले सभी युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कब किस जिले में होगी भर्ती
- 11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
- 12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
- 13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
- 14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
- 15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
- 16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
- 17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
- 18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
- 19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।
ये भी पढ़ें - UP Weather Udpate: मार्च की शुरूआत में गर्मी ने दिखाया दम, यूपी के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us