Ambedkar Nagar: उर्मिला हॉस्पिटल में इलाज के बाद महिला की मौत, लापरवाही और वसूली का आरोप, जांच के लिए CMO ने बनाई कमेटी

( रिपोर्टर - गिरजेश प्रताप सिंह ) अंबेडकर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। प्राइवेट अस्पताल पर महिला के इलाज में लापवाही बरतने और अवैध वसूली का आरोप लगा है।

Ambedkar Nagar CMO Inquiry Committee private hospital Women Death Case hindi news

Ambedkar Nagar CMO Inquiry Committee: उर्मिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत को लेकर परिजन ने अंबेडकरनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है। परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। परिजन की शिकायत पर CMO ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

पीड़ित का आरोप

अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर जोगापुर निवासी पवन यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि 22 फरवरी को दोपहर बाद मेरी माता को पेट में दर्द हुआ। जिन्हें लेकर इलाज हेतु उर्मिला क्रिटिकल केयर अकबरपुर लेकर गए। पीड़ित का आरोप है कि उसकी माता चलकर अस्पताल गई थी। अस्पताल में एक वार्ड ब्वाय ने एक पर्ची पर दवा लिखकर उसे लाने को कहा। मेडिकल से करीब 4600 रुपये का बिल हुआ। इसमें ज्यादातर इंजेक्शन थे। जिन्हें मरीज को लगा दिया गया।

40-45 मिनट में 25 हजार रुपये के इंजेक्शन

आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार पांडे आए और मरीज को देखा फिर तकरीबन इंजेक्शन और दवाइयां मंगवाई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लगभग 40-45 मिनट में करीब 25 हजार रुपये का इंजेक्शन लगा दिए और 4 हजार रुपये ऑक्सीजन के नाम पर जमा करवाया गया।

एंबुलेंस ने फ्यूल खत्म होने की बात कहकर उतारा

थोड़ी देर बाद बताया गया कि मरीज देर से लेकर आए हैं। इसके बाद एक स्टाफ ने एक निजी एंबुलेंस बुलाकर जबरन मरीज को लाद दिया और जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। एंबुलेंस ने रास्ते में तेल खत्म होने की बात कहकर उतार दिया। किसी तरीके से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को घर के बाहर मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

3 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

पीड़ित की शिकायत पर CMO संजय कुमार शैवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। ACMO सालिक राम पासवान, डिप्टी CMO संजय वर्मा और जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article