/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/alankar-agnihotri-2026-02-02-12-53-37.jpg)
Alankar Agnihotri: बरेली में यूजीसी और शंकराचार्य विवाद के विरोध में एसडीएम पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वाराणसी पहुंचे, जहां शाम को उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार पर बड़ा हमला किया और कहा कि अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो वो 6 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे, इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री
अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात पर कहा कि ये मुलाकात राजनीतिक और रणनीति का हिस्सा नहीं है बल्कि ये तो शुभ संयोग है. उनका कहना है कि वाराणसी से उनका व्यक्तिगत लगाव है क्योंकि IIT बीएचयू से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है.
अलंकार अग्निहोत्री ने एससी-एसटी एक्ट को बताया काला कानून
अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों विशेष रूप से एससी-एसटी एक्ट और प्रस्तावित यूजीसी रेगुलेशन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि 1989 में लागू एससी-एसटी एक्ट देश का सबसे बड़ा काला कानून है. इस कानून के तहत दर्ज लगभग 95 प्रतिशत मामले फर्जी होते हैं, जिनके कारण समाज के बड़े वर्ग को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है.
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को SC/ST एक्ट को खत्म करना चाहिए. अगर 6 फरवरी को ये कानून वापस नहीं लिया गया तो तो केंद्र सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा. अगर तब तक SC/ST एक्ट खत्म नहीं किया गया, तो केंद्र सरकार को चार्टर्ड प्लेन में बिठाकर गुजरात वापस भेज दिया जाएगा.
बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि उनकी लड़ाई एससी एसटी एक्ट के खिलाफ है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us