/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/kasganj-family-death-case-2026-02-21-23-21-51.jpg)
Kasganj Family Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां, अमांपुर क्षेत्र के एक बंद मकान के अंदर से पांच लोगों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें, मकान तीन दिनों से बंद था और किसी तरह की हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत अवस्था में पड़े मिले।
मृतकों की पहचान
पुलिस की जांच के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्यामवीर सिंह (50) पेशा, वेल्डिंग कार्य, शीला (48) पत्नी, प्राची (12) बेटी, आकांक्षा (10) बेटी, ग्रीस (8) बेटा बताया जा रहा है कि परिवार गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे रहता था।
सामूहिक आत्महत्या की आशंका
शुरुवाती जांच के हिसाब से सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि श्यामवीर सिंह ने पहले पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी जहर खा कर आत्महत्या कर ली।
कई एंगल से जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर जांच जारी है। साथ ही आर्थिक तंगी या कर्ज से जुड़े कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा और शोक का विषय बनी हुई है, जबकि पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:CG Crime: मकान निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की पिता ने कर दी हत्या
यह भी पढ़ें: भोपाल के 123 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नयागांव, मालीपुरा, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us