Advertisment

Uttar Pradesh: 40000 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड तथा कम्युनिटी इवेंट फंड का ऑनलाइन किया हस्तांतरण: सीएम योगी

शक्ति अभियान के तीसरे चरण की आज Uttar Pradesh से शुरुआत हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर मिशन शक्ति के लिए पोर्टल लांच.....

author-image
Bansal news
Uttar Pradesh: 40000 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड तथा कम्युनिटी इवेंट फंड का ऑनलाइन किया हस्तांतरण: सीएम योगी

उत्तरप्रदेश। शक्ति अभियान के तीसरे चरण की आज Uttar Pradesh से शुरुआत हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर मिशन शक्ति के लिए पोर्टल लांच किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के अगले चरण का आगाज किया।

Advertisment

इस अभियान से जुड़कर महिलाएं सशक्‍त व आत्‍मनिर्भर बन रहीं। बता दें कि, अभियान के अगले चरण को स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा जाएगा एवं जिले स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें स्कूल, कॉलेज के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को भी जोड़ा जाएगा।

स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास पंचायती राज, गृह, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों से योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन धनराशि वितरण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद भी किया।

Advertisment

मुख्यमंत्री 40,000 स्वयं सहायता समूहों को रिवालविंग फण्ड (15,000 रुपए प्रति समूह) तथा 2,606 समूहों को कम्युनिटी इन्वेस्टमेण्ट फण्ड (1.10 लाख रुपए प्रति समूह) कुल 88.66 करोड़ रुपए की धनराशि का ऑनलाइन हस्तान्तरण किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अनुपूरक पुष्टाहार एवं उत्पादन व आपूर्ति के सापेक्ष जनपद फतेहपुर एवं उन्नाव की महिलाओं को एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा प्रति इकाई 45.60 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास 5 Kd पर शाम 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Advertisment

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साथ ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह और आन्नद स्वरूप शुक्ला भी मौजूद रहे। अभियान के अंतर्गत महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज uttr pradesh latest news Uttar Pradesh News Hindi uttar pradesh news UP Breaking News Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP CM Yogi Aditynath CM Yogi Adityanath NEWS CM Yogi Aditya Nath
Advertisment
चैनल से जुड़ें