Advertisment

Uttar Pradesh News: मकान में आग लगने से एक ही घर के पांच लोगों की मौत, प्रशासन ने मुआवजे का किया एलान

author-image
Bansal News
Uttar Pradesh News: मकान में आग लगने से एक ही घर के पांच लोगों की मौत, प्रशासन ने मुआवजे का किया एलान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घर में आग चूल्हे के कारण लगी थी। सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंच गया।

Advertisment

मऊ जिले के डीएम अरुण कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, "मऊ जिले के कोपागंज पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक महिला, 1 वयस्क और 3 नाबालिगों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। दमकल, चिकित्सा के साथ पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।" साथ ही उन्होंने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि आग चूल्हे से लगी थी।"

मुआवजे का एलान

मऊ के डीएम अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। परिवार को प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Advertisment
mau dm arun kumar fire breaks out in mau 5 people die due to fire mau "mau fire
Advertisment
चैनल से जुड़ें