/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mulayam-corona-positive.png)
Mulayam Singh Yadav Corona Positive, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना (Mulayam Singh Yadav Corona Positive ) पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर दिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बुधवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल (Vedanta) में भर्ती कराया गया।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1316415975009337345
पत्नी और तीन घरेलू सहायक भी पॉजिटिव
अभी फिलहाल सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना (Sadhna Gupta) और उनके तीन घरेलू सहायक भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें भी वेदांता में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1316405967060230144
सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने उनकी सेहत का अपडेट देते हुए ट्वीट किया है कि, हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं। समय-समय पर सूचित करते रहेंगे। माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव (Corona) होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था।
पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत
मुलायम सिंह यादव पहले भी अस्पताल में कई बार भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें