Advertisment

UP Weather Update: यूपी में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर, पारा पहुंचा 41 के पार, लू का अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.4°C दर्ज किया गया,

author-image
anurag dubey
UP Weather Update: यूपी में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर, पारा पहुंचा 41 के पार, लू का अलर्ट जारी
हाइलाइट्स
  • अगले दो दिन 23 और 24 अप्रैल को दक्षिणी जिलों में लू चलने की संभावना है।
  • कानपुर में रविवार की रात तेज हवाएं चलीं
  • झांसी और आगरा में तापमान 42.2°C तक पहुंचा।
Advertisment

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9°C अधिक है। प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44.3°C तक पहुंच गया।

किन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी?

  • पश्चिमी यूपी: झांसी और आगरा में तापमान 42.2°C तक पहुंचा।
  • दक्षिणी यूपी: कानपुर, इटावा, वाराणसी, बलिया, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फतेहगढ़, हमीरपुर जैसे शहरों में भी तापमान 40°C से ऊपर रहा।
  • अगले दो दिन: 23 और 24 अप्रैल को दक्षिणी जिलों में लू चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बार गर्मी के दिन सामान्य से 7-10 दिन अधिक रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों के लिए खासतौर पर चेतावनी जारी की है। सोमवार से लेकर गुरुवार तक लू चलने की संभावना है।

Advertisment

कई जिलों में धूल भरी आंधी चली

सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली, जबकि कानपुर में रविवार की रात तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। कानपुर में दिन का तापमान सामान्य से उलट 38.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 37.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं बादल छाए रहने से रात का तापमान 22.7 डिग्री से बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

झांसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने मंगलवार से झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज सहित कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। झांसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

40 डिग्री पार पहुंचे ये जिले 

  • हमीरपुर: 42.6°C
  • झांसी: 42.2°C
  • कानपुर नगर: 42.4°C
  • प्रयागराज: 41.9°C
  • उरई: 41°C
  • कानपुर देहात: 40°C
  • इटावा: 40°C
  • वाराणसी: 40.8°C
  • चुर्क: 41.2°C
  • बांदा: 41.4°C
  • सुल्तानपुर: 40°C
  • अमेठी: 40.6°C
  • आगरा: 40.6°C
Advertisment

मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें और राहत कार्यों को तत्परता से अंजाम दें। जनहानि और पशुहानि की स्थिति में तत्काल राहत राशि वितरित की जाए और घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 33 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, वाराणसी कमिश्नर सीएम योगी के सचिव, 11 जिलों के DM बदले

उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। सूचना निदेशक शिशिर सिंह समेत 33 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा सीएम योगी के सचिव बनाए गए हैं। 11 जिलों की DM भी बदले गए हैं। विशाल सिंह नए सूचना निदेशक होंगे।पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
Weather forecast uttar pradesh weather UP Weather update up weather UP News temperature in Uttar Pradesh rain in up rain and hailstorm IMD weather warning agra weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें