Advertisment

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: महापौर पद के चुनाव में झांसी में बीजेपी की जीत, जानिए क्या रहे आंकड़े

उत्तर प्रदेश में जारी महापौर पद के चुनाव में झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की।

author-image
Bansal News
Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: महापौर पद के चुनाव में झांसी में बीजेपी की जीत, जानिए क्या रहे आंकड़े

लखनऊ।  Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023 उत्तर प्रदेश में जारी महापौर पद के चुनाव में झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत के साथ शुरुआत की।

Advertisment

जाने निर्वाचन आयोग के आंकड़े 

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरे स्थान पर रही, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने चौथा स्थान हासिल किया।

निकाय चुनाव में झांसी की महापौर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। शहरी नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर और 1,401 नगरसेवकों के चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था।

पढ़ें ये खबर भी-

Pushpa-2 की शूटिंग साइट की वीडियो हुईं वायरल, पसीना बहा रही टीम

Uttar Pradesh Nagar Nikay chunav 2023 Mayor Post
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें