Advertisment

उप्र व बंगाल ने कालाजार बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कियाः स्वास्थ्य मंत्री

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने घातक कालाजार बीमारी के उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया है।

Advertisment

हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ बिहार के चार और झारखंड के 12 प्रखंडों में प्रति 10,000 की आबादी पर एक से ज्यादा मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मंत्री ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जानलेवा बीमारी की स्थिति की समीक्षा की।

हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को तीन साल के अंत में उन्मूलन प्रमाण पत्र मिलेगा।

Advertisment

बयान के मुताबिक, मंत्री को सूचित किया गया बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 54 जिले फिलहाल कालाजार से प्रभावित हैं जबकि असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे अन्य राज्यों में छिटपुट मामले हैं।

भाषा

नोमान अविनाश

अविनाश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें