Advertisment

UP IAS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, दीपक मीणा गाजियाबाद जिलाधिकारी बने, देखिए पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कई जिलों के डीएम, मंडलायुक्त और सचिव स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

author-image
Shaurya Verma
Uttar Pradesh 23 IAS officers Transfer 2025 includin district magistrate hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी में 23 IAS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर
  • गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर समेत जिलों को नए DM मिले
  • मंडलायुक्त व सचिव स्तर पर भी हुईं नई नियुक्तियां
Advertisment

रिपोर्ट - आलोक राय

UP IAS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश में जिलाधिकारियों (DM), मंडलायुक्तों (Commissioner) से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों तक की तैनाती में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, दक्ष और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

publive-image

जिलों में नई तैनातियां – डीएम स्तर पर फेरबदल

नेहा शर्मा को जिलाधिकारी, गोण्डा बनाया गया है।

मोनिका रानी अब जिलाधिकारी, बहराइच होंगी।

कृष्णा करुणेश को जिलाधिकारी, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक मीणा बने जिलाधिकारी, गाजियाबाद।

रवीन्द्र कुमार मंडल को जिलाधिकारी, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

मेधा रूपम होंगी जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर।

मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी, कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

आलोक सिंह अब जिलाधिकारी, कानपुर देहात होंगे।

अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी, ललितपुर बनाया गया है।

प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी, मिर्जापुर के पद पर भेजा गया है।

मंडलायुक्त व सचिव स्तर के अफसरों की नई पोस्टिंग

गौरव दयाल बने मंडलायुक्त, अयोध्या।

विमल कुमार दुबे को मंडलायुक्त, झांसी नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार होंगे सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग।

डा. सारिका मोहन को सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।

मिनिष्ती एस. को सचिव, वित्त विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रणता ऐश्वर्या बनीं विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अमनदीप डुली को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा नियुक्त किया गया है।

Advertisment

प्रणय सिंह को अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, यूपी चीनी निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

अमृत त्रिपाठी होंगे मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी।

Advertisment

कपिल सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

जयनाथ यादव बने संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय।

UP PCS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश में 9 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, ADM-SDM स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट 

UP PCS Transfer 2025 9 PCS officers transferred zxc

उत्तर प्रदेश शासन ने आज 9 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला करते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी (SDM), अपर जिलाधिकारी (ADM) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

Uttar Pradesh District Officer List Update Uttar Pradesh Administrative Reshuffle Uttar Pradesh UP IAS Transfer 2025 UP IAS Officers Transfer List UP IAS Officer Transfer Order UP Divisional Commissioner New Posting transfer IAS Transfer Uttar Pradesh 2025 IAS officers DM Transfer List UP district magistrates Administrative Reshuffle
Advertisment
चैनल से जुड़ें