Whatsapp New Update: चैट स्क्रीन पर ही दिखेंगे स्टेटस अपडेट! व्हाट्सएप ला रहा है ये जबरदस्त नया फीचर

Whatsapp New Update: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए हर बार कुछ न कुछ अपडेट करता रहता है। इसी क्रम में एक बार फिर Whatsapp नए बदलावों की तैयारी कर रहा है।

new poster 1 (62)

Whatsapp New Update: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए हर बार कुछ न कुछ अपडेट करता रहता है। इसी क्रम में एक बार फिर Whatsapp नए बदलावों की तैयारी कर रहा है।  इस नए अपडेट में क्या कुछ खास होने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

ऑफिस का कोई काम हो या फिर निजी बातचीत, करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स भी कहा जाता है। इसी बीच कंपनी स्टेटस फीचर को और ज्यादा आसान और आकर्षक बनाने के लिए नया अपडेट लेकर आ रही है। 

whatsapp

हालिया सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.6.9 में एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू हुई है। जो आपके स्टेटस देखने के तरीके को बदल देगा। फिलहाल स्टेटस देखने के लिए यूजर्स को अलग से टैब में जाना पड़ता है फिर वो स्टेटस देख पता है। लेकिन टेस्ट किए जा रहे नए लेआउट में स्टेटस अपडेट सीधे चैट स्क्रीन के ऊपर ही दिखाई दे सकते हैं। 

इसका मतलब यह हुआ कि अब हर बार स्टेटस देखने के लिए अलग से टैब बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये नया अपडेट उन लोगों के लिए अच्छा है जो कई बार स्टेटस चेक करते हैं। इस नए अपडेट के बाद उन्हें आसानी होगी। 

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

नए बीटा वर्जन में जब यूजर चैट टैब को ओपन करेंगे तो उनके स्टेटस अपडेट दिखाई देंगे। इसके नीचे एक हॉरिजॉन्टल पट्टी में बाकी लोगों के न्यू स्टेटस भी नजर आ आते हैं। यूजर्स इन्हें वैसे ही स्वाइप कर पाएंगे जैसे अभी स्टेटस सेक्शन में करते हैं। यदि आप आपने किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस म्यूट या फिर हाइड करके रखा है तो उसका अपडेट यहां भी दिखाई नहीं देगा। यानी आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स पहले की तरह ही काम करेंगी। 

ये भी पढ़ें: Vijay Rashmika Wedding: मोबाइल और गिफ्ट्स बैन, सेलेब्स की नो एंट्री, जानिए कैसी होगी शादी

फिलहाल टेस्टिंग जारी 
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह अपडेट अभी आया नहीं है, इसपर काम किया जा रहा है। फिलहाल यह केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। वह भी खास वर्जन के लिए।

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 18 February: मेष वालों को कानूनी मामलों में हो सकता है तनाव, वृष वाले तनाव से रहें दूर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article