Advertisment

Vijay Rashmika Wedding: मोबाइल और गिफ्ट्स बैन, सेलेब्स की नो एंट्री, जानिए कैसी होगी शादी

Vijay Rashmika Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सुखियों में हैं। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (61)

Vijay Rashmika Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सुखियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेगा। जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

Advertisment

नहीं होंगे कोई सेलेब्रिटी शामिल 

rashmika mandanna vijay deverakonda wedding

इतना ही नहीं इस शादी में मोबाइल फोन और फोटोग्राफी पूरी तरह बैन रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी की प्री-वेडिंग रस्में 24 फरवरी से शुरू होंगी। कपल ने जानबूझकर अपनी गेस्ट लिस्ट बहुत छोटी रखी है। ताकि यह पल पूरी तरह निजी रह सके। यहां तक कि जो प्रोफेशनल टीम शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करेगी, उनसे भी प्राइवेसी को लेकर एग्रीमेंट साइन करवाया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि इस वेडिंग में किसी भी फिल्मी सेलेब्रिटी को इनवाइट नहीं किया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के मुताबिक पहले ही कुछ रस्में पूरी कर ली हैं। एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष की ओर से उनके घर पर हुई, तो  दूसरी रस्म विजय के परिवार ने अपने यहां करवाई। कपल ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट भेजकर साफ कहा है कि वे किसी तरह के गिफ्ट नहीं चाहते बस आशीर्वाद चाहिए। 

शादी के बाद लेंगे एक महीने का ब्रेक 

शादी के बाद रश्मिका और विजय करीब एक महीने का ब्रेक लेंगे। इस दौरान दोनों साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उनकी वेडिंग सेरेमनी भले ही प्राइवेट होगी, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इसकी डिटेल  वेडिंग कार्ड में भी दी गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 18 February: मेष वालों को कानूनी मामलों में हो सकता है तनाव, वृष वाले तनाव से रहें दूर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Vijay Rashmika Wedding
Advertisment
चैनल से जुड़ें