Under Water Car Safety Tips: पानी में गिरने के बाद नहीं खुलते कार के दरवाज़े-खिड़कियाँ, एक मिनट में कर लें ये काम तो बच सकती है आपकी जान

under water car safty tips

under water Car Safety Tips: आजकल समय के साथ हाईटेक होती कारों में सैफ्टी सिस्टम एक तरफ लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ये बड़ी दुर्घटना के समय जान न बचा पाने में एक बड़ा कारण भी माने जा सकते हैं। कारों में आने वाले पावर विंडो और इलेक्ट्रिक सिस्टम सेफ्टी के लिए तो सही माने जाते हैं लेकिन जब कार गहरे पानी या नदी में गिर जाए तो ये फेल क्यों हो रहे हैं, इनका फेल होना आपकी मौत का कारण बन सकता है।

बीते दिन mp के इटारसी में नहर में कार गिरने से तीन युवकों की जान चली गई. हो सकता था की यदि वे कार का कांच तोड़कर बाहर निकल आते तो उनकी जान बच जाती. तो ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है कि पानी में कार गिरने के बाद खिड़की दरवाजे क्यों नहीं खुलते, इन्हें खोलने के लिए सबसे पहले आपको क्या करना चाहिए। 

1. पानी का दबाव (Water Pressure) बनता है पहला कारण 

जब कार पानी में डूब जाती है, तो बाहर की तरफ पानी का दबाव बहुत तेज़ी से बढ़ जाता है। बाहर का दबाव (Water Pressure) अंदर के हवा के दबाव से कई गुना ज़्यादा हो जाता है। इसी कारण कार का दरवाज़ा अंदर से खोलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह किसी कार का “फीचर” नहीं है, बल्कि फिज़िक्स का नियम कहता है।

2. पावर विंडो और इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल होना

under water car safty tips head rest

ज़्यादातर मॉडर्न कारों (जैसे hyundai i20) में पावर विंडो होती है। पानी में गिरने पर कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जल्दी शॉर्ट-सर्किट या फेल हो जाता है। इसकी वजह से पावर विंडो काम करना बंद कर देती है और शीशे नहीं खुलते।

3. ऑटो लॉक सिस्टम (Central Locking)

कई कारों में ड्राइविंग के दौरान दरवाज़े ऑटोमैटिक लॉक हो जाते हैं (यह सेफ्टी फीचर है, ताकि एक्सीडेंट में दरवाज़ा खुद न खुले)।

लेकिन अगर कार पानी में गिर जाए, तो ये लॉक अपने आप नहीं खुलते। मतलब, यह भी एक कारण है कि अंदर बैठे लोग दरवाज़ा आसानी से नहीं खोल पाते।

क्या यह का फीचर है?

नहीं,  किसी भी कार में ऐसा कोई फीचर नहीं होता कि कार पानी में गिरे तो दरवाज़े-खिड़कियाँ ऑटोमैटिक लॉक हो जाएँ।

दरअसल, ये स्थिति पानी का दबाव + इलेक्ट्रिक फेलियर + ऑटो लॉकिंग सिस्टम के कारण पैदा होती है।

यानी यह कार का “विशेष सेफ्टी फीचर” नहीं है, बल्कि नेचुरल कंडीशन + इलेक्ट्रिक लिमिटेशन की वजह से होता है।

किसी भी कार में ऐसा फीचर नहीं है जो नदी में गिरने पर दरवाज़े-खिड़कियाँ ऑटोमेटिक लॉक कर दे। दरअसल यह पानी का दबाव, इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल होना और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की वजह से होता है।

अगर कार गहरे पानी में चली जाए तो कैसें तोड़ सकते हैं कांच 

अगर किसी कारण वश आपकी कार पानी में डूब जाए तो उससे बाहर निकलने के लिए आपकी सीट पर पीछे लगे हेड रेस्ट को निकालकर उससे उसकी छड़ों से कांच को फोड़ दें। 

ये Steps बचा लेंगे कार हादसे से आपकी जान

सीट बेल्ट खोलें :

under water car safty tips  3

जैसे ही कार पानी में गिरे, तुरंत अपनी सीट बेल्ट खोल दें। संतुलन बनाए रखने के लिए एक हाथ स्टीयरिंग या कार की छत पर रखें ताकि सिर न लगे. एक गहरी सांस लें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

 ग्लास खोलें या तोड़ें: 

सीट बेल्ट के बाद तुरंत साइड के ग्लास नीचे कर दें। हादसे के बाद 30 से 60 सेकंड तक पावर विंडो अक्सर काम करती हैं। अगर खिड़की न खुले, तो साइड विंडो के कोने पर जोर देकर उसे तोड़ने का प्रयास करें।

सामने का शीशा न तोड़ें :

इस स्थिति में सामने का शीशा तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि वह बहुत मजबूत होता है और ऐसी हालत में इसका टूटना भी लगभग नामुमकिन होता है।

सिर बाहर करें: जैसे ही खिड़की खुल जाए या टूट जाए, बिना देर किए बाहर निकलें। सिर पहले बाहर निकालें और खुद को कार से दूर धकेल दें। पानी में बुलबुले हमेशा ऊपर की ओर उठते हुए जाते हैं, उन्हें फॉलो करने से दिशा समझ में आती है। कार से दूर हो जाएं जिससे उसके नीचे दबने का खतरा ना रहे।
 

बच्चों के साथ हों तो क्या करें? 

under water car safty tips  5

 कार में बच्चे साथ हों, तो पहले खुद की सीट बेल्ट खोलें ताकि आप दूसरों की मदद कर सकें। इसके बाद बच्चों को उम्र के हिसाब से एक-एक करके खिड़की से बाहर निकालें और खुद सबसे लास्ट में बाहर निकलें। 

तैरना न आता हो तब?

तैरना नहीं आने पर बचना मुमकिन होता है। कार से बाहर निकलने के बाद आपको तैरना नहीं, बल्कि सिर्फ पानी पर बने रहना होता है। सिर पीछे की ओर रखें, हाथ-पैर हल्के फैलाएं और धीरे-धीरे सांस लें। इंसानी शरीर स्वाभाविक रूप से पानी पर तैर सकता है, बशर्ते आप शांत रहें, घबराहट कतई नहीं।

यह भी जानें 

 जब कोई कार पानी में गिरती है तो वह तत्काल नहीं डूबती है। आमतौर पर कुछ सेकंड, कभी-कभी एक मिनट तक वह तैरती रहती है। इसी बीच कार के बाहर और अंदर पानी का दबाव बढ़ने लगता है, जिससे गेट खोलना नामुमकिन हो जाता है। हालांकि इस कम समय में कार का इलेक्ट्रिक सिस्टम अक्सर काम करता रहता है, यानी पावर विंडो खुल सकती हैं। इसका तत्काल इस्तेमाल करें और आपकी व साथियों की जान बचाएं। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें। 

यह भी पढ़ें : इटारसी में कार हादसा: तेज रफ्तार कार पथरोटा की बड़ी नहर में जा गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article