/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/new-poster-1-54-2026-02-12-10-50-31.jpg)
Tata Punch EV Facelift 2026: भारत में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स भी अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन 20 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। पहले से ही Punch EV सेफ्टी और फीचर्स के लिए जानी जाती है। लेकिन अब कंपनी इसे और ज्यादा प्रीमियम, स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने की तैयारी में हैं।
जानकारी के अनुसार, इसमें नया मॉडल डिजाइन, इंटीरियर, सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस में कई अहम बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं 2026 Tata Punch EV Facelift में क्या कुछ नया आने वाला है।
डिजाइन रहेगी ज्यादा क्लीन और मिलेगा मॉडर्न लुक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/work-file-2026-02-12-10-51-17.jpg)
नई Punch EV का ओवरऑल डिजाइन मिलता झूलता रहेगा। लेकिन इसमें कुछ सूक्ष्म और स्मार्ट बदलाव किए जाएंगे। जैसे फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल और स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप बरकरार रहेगा। हेडलाइट्स को जोड़ने वाली ब्लैक स्ट्रिप हटाई जा सकती है। ऐसे में फ्रंट लुक ज्यादा साफ और फ्रेश लगेगा। स्लिम DRLs और मिनिमल डिजाइन लैंग्वेज को बनाए रखा जाएगा।
वहीं फ्रंट बंपर में नई स्कफ प्लेट SUV को और मजबूत अपील दे सकती है। साइड प्रोफाइल लगभग समान रहेगी, लेकिन 16-इंच अलॉय व्हील्स का डिजाइन अपडेट हो सकता है। जिससे इसकी डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं बल्कि फाइन ट्यूनिंग देखने को मिल सकती है।
इंटीरियर होगा ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/2026-tata-punch-ev-2026-02-12-10-51-54.webp)
कंपनी केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दे सकती है। जिससे डैशबोर्ड लेआउट में हल्का बदलाव, नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर थाई सपोर्ट के साथ ज्यादा आरामदायक सीटें।
संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, रोटरी डायल गियर शिफ्टर, वॉयस-एनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ रहेगा। अगर सनरूफ शामिल होता है, तो यह इस सेगमेंट में बड़ा और आकर्षक अपडेट होगा।
सेफ्टी में ADAS की एंट्री
Punch EV फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपडेट ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स हो सकते हैं।
- संभावित ADAS फीचर्स
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेन कीप असिस्ट
- ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग
- फ्रंट कोलिजन वार्निंग
अगर ये फीचर्स मिलते हैं, तो Punch EV अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है।
बैटरी और रेंज में क्या बदलाव?
बताया जा रहा है, अभी 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक विकल्प जारी रहेंगे। हालांकि, कंपनी सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए रेंज में हल्का सुधार कर सकती है। इसका मतलब है कि बिना बैटरी बदले भी आपको बेहतर ड्राइविंग रेंज मिल सकती है।
कीमत और मुकाबला
फिलहाल Tata Punch EV की कीमत 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। फेसलिफ्ट मॉडल की संभावित कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
बाजार में होगा इसका मुकाबला
- Citroen eC3
- MG Windsor EV
- Mahindra XUV 3XO EV
- Tata Nexon EV
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us