Rule Change 1 January 2026: LPG से लेकर कार की कीमतों तक…, 1 जनवरी से बदलेंगे यह बड़े नियम

Rule Change 1 January 2026: 1 जनवरी 2026 के साथ ही नया साल अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस, पैन-आधार, बैंकिंग, सैलरी, पेंशन, किसानों और वाहन खरीद से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं

new poster 1 (70)

Rule Change 1 January 2026: साल 2025 अब खत्म हो रहा है और 1 जनवरी 2026 के साथ ही नया साल अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस, पैन-आधार, बैंकिंग, सैलरी, पेंशन, किसानों और वाहन खरीद से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 जनवरी से लागू होने वाले 9 बड़े बदलाव, और इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।  

PAN–Aadhaar लिंक अनिवार्य

पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख दिसंबर में ही खत्म हो रही है। अगर 1 जनवरी 2026 तक दोनों लिंक नहीं हुए तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।  जिससे ITR फाइल, टैक्स रिफंड और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके साथ ही  कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा।   

UPI, SIM और मैसेजिंग नियम होंगे सख्त

UPI SIM

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए UPI और ऑनलाइन पेमेंट के नियम सख्त होंगे। जिससे SIM वेरिफिकेशन प्रक्रिया और मजबूत की जाएगी।  WhatsApp, Telegram और Signal जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्रॉड कंट्रोल बढ़ेगा।  

FD और लोन की ब्याज दरों में बदलाव

fixed deposit
bank fixed deposit

SBI, PNB और HDFC जैसे बड़े बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। 1 जनवरी से नई FD ब्याज दरें लागू होंगी। इसका असर निवेश और EMI दोनों पर पड़ेगा। 

LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं

rule-change

हर महीने की तरह 1 जनवरी को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं।  1 दिसंबर को कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था। दिल्ली में इसका रेट फिलहाल ₹1,580.50 है।

CNG, PNG और ATF की कीमतों में बदलाव

CNG, PNG और ATF

LPG के साथ-साथ CNG और PNG  ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल / जेट फ्यूल) के दाम भी 1 जनवरी से घट-बढ़ सकते हैं, जिससे यात्रा और ट्रांसपोर्ट लागत प्रभावित होगी। 

नया इनकम टैक्स कानून

Income Tax
Income Tax

हालांकि नया Income Tax Act 2025 पूरी तरह 1 जनवरी से लागू नहीं होगा, लेकिन सरकार जनवरी में नए ITR फॉर्म और नियम नोटिफाई करेगी। ये नियम 1 अप्रैल 2026 (FY 2026-27) से लागू होंगे।  नए कानून में टैक्स ईयर की परिभाषा बदलेगी और ITR प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

8वां वेतन आयोग

8th-pay-commission

उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। भले ही इसे लागू करने में समय लगे, लेकिन एरियर 1 जनवरी से जुड़ेगा।   7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोना हर दिन बना रहा नया रिकॉर्ड, 1.40 लाख के पार हुआ गोल्ड, जानें आज के ताजा रेट

किसानों के लिए नए नियम

WhatsApp Image 2025-12-27 at 2.01.27 PM

यूपी जैसे राज्यों में PM-किसान योजना के लिए यूनिक किसान ID अनिवार्य होगी।  इसके साथ ही फसल बीमा योजना में अब जंगली जानवरों से नुकसान भी कवर होगा, बशर्ते 72 घंटे में रिपोर्ट की जाए। कार और बाइक होंगी महंगी।  

वाहनों की कीमत में होगी बढ़ोतरी 

car

1 जनवरी 2026 से कई ऑटो कंपनियां  की गाड़ियों की कीमत ₹3,000 से लेकर 3% तक बढ़ाने जा रही हैं।  इनमें Nissan, BMW, JSW MG Motor, Renault, Ather Energy शामिल हैं। Tata Motors और Honda ने भी कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें: BSNL New Year Offer: सिर्फ 251 रुपए में 100GB डेटा! नए साल से पहले BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article