Advertisment

PhonePe का नया बायोमेट्रिक फीचर: अब बिना UPI PIN के ₹5000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानें एक्टेवेट प्रोसेस

PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक फीचर शुरू किया है। अब ₹5,000 तक के ट्रांजेक्शन फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से होंगे। यह सुविधा अभी Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द iOS पर भी आएगी।

author-image
Shaurya Verma
Phonepe fingerprint face id UPI payment option laucnhed limit 5 thousand hindi news zxc

PhonePe Biometric Payment:  डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए फोने पे ने एक बड़ा कदम उठाया है। PhonePe ने UPI पेमेंट बायोमेट्रिक फीचर शुरू किया है। इस फीचर के तहत अब आप 5 हजार रुपए तक ट्रांन्जेक्शन फिंगरप्रिंट या फेस आइडी से कर सकेंगे। फिलहाल ये सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही iOS के लिए भी आएगी। 

Advertisment

बायोमेट्रिक से होगा UPI भुगतान

डिजिटल पेमेंट कंपनी  PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक आधारिच पेमेंट फीचर लॉन्च किया है। इसनई सुविधा के तहत यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस आइडी के जरिए सीधे UPI transaction कर सकेंगे। इससे भुगतान की प्रक्रिया पहले से कई ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी। Phonepe fingerprint face id payment option  

अभी Android यूजर्स को मिला फायदा

कंपनी के अनुसार फिलहाल ये सुविधा Android यूजर्स के लिए शुरू की गई है। PhonePe ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इसे iOS यानी आइफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

भीड़ में PIN चोरी का खतरा होगा खत्म

PhonePe का कहना है कि अक्सर भीडभाड़ वाली जगहों पर पेमेंट करते समय "शोल्डर सर्फिंग" की समस्या आती है, जहां कोई पीछे से PIN देख सकता है। बायोमेट्रिक पेमेंट से ये जोखिम लगभग खत्म हो जाएगा। इसके अलावा कई यूजर्स PIN भूलने या गलत PIN डालने के कारण ट्रांजेक्शन फेल होने की परेशानी से भी बच सकेंगे। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - MP SET Admit Card 2025-26: एग्जाम डेट से पहले इस दिन रिलीज होगा हॉल टिकट, यहां जानें पूरी जानकारी

₹5,000 तक मिलेगी बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा

इस फीचर के तहत कंपनी ने इस वन-टच पेमेंट सिस्टम की एक सीमा तय की है। यूजर्स बायोमेट्रिक के जरिए 5 हजार रुपए तक का भुगतान कर पाएंगे। अगर ट्रांजेक्शन राशि इससे ज्यादा होती है तो पहले की तरह UPI PIN डालना अनिवार्य होगा। 

ये भी पढ़ें -  UP Police Transfer 2026: गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 दरोगा व पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

Advertisment

ऐसे करें बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर एक्टिव

फोन पे ऐप खोले
अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें 
पेमेंट सेटिंग में जाए, manage payments ऑप्शन चुनें 
Biometric pay सेलेक्ट करें 
संबंधित बैंक अकाउंट इनेबल करें 
सेटअप पूरा करने के लिए एक बार UPI PIN डालकर बायोमेट्रिक से पुष्टि करनी होगी। 

ये भी पढ़ें -  यूपी में शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ी: अब 10 हजार की जगह हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये, सीएम योगी का ऐलान, जानें और क्या मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें - krishak Durghatna Kalyan Yojana: योगी सरकार की किसानों के लिए बड़ी पहल, 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजे 460 करोड़

Advertisment

PhonePe Biometric Payment Phonepe fingerprint face id payment option
Advertisment
चैनल से जुड़ें