PF Account Number Recovery Process: UAN नंबर भूल गए? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें PF अकाउंट नंबर रिकवर, जानें कैसे?

नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ सिर्फ एक बचत नहीं, बल्कि आने वाले समय की आर्थिक सुरक्षा भी होता है। लेकिन कई बार जब हम जॉब बदलते, लंबा गैप आ जाने या फिर लंबे समय तक अकाउंट इस्तेमाल नहीं करने के कारण  लोग अपना UAN नंबर ही भूल जाते हैं।

new poster 1 (36)

PF Account Number Recovery Process: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ सिर्फ एक बचत नहीं, बल्कि आने वाले समय की आर्थिक सुरक्षा भी होता है। लेकिन कई बार जब हम जॉब बदलते, लंबा गैप आ जाने या फिर लंबे समय तक अकाउंट इस्तेमाल नहीं करने के कारण  लोग अपना UAN नंबर ही भूल जाते हैं। ऐसे में जब पीएफ बैलेंस चेक करना हो या फिर पैसा निकालने की बात आती है, तो परेशानी बढ़ जाती है। 

लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।  EPFO ने UAN रिकवर करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है, जिससे आप घर बैठे, सिर्फ मोबाइल की मदद से कुछ ही मिनटों में अपना UAN नंबर दोबारा पा सकते हैं।

UAN नंबर भूल जाएं तो घबराएं नहीं

UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर हर पीएफ अकाउंट होल्डर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसी नंबर से आपका पूरा पीएफ अकाउंट जुड़ा रहता है। कई बार देखा गया है कि कंपनी बदलने के बाद या लंबे समय तक लॉगिन नहीं करने पर लोग अपना यह नंबर भूल जाते हैं। ऐसे में पहले इसके लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब EPFO की ऑनलाइन सुविधा से यह काम बेहद आसान हो गया है।

EPFO की वेबसाइट से ऐसे करें UAN रिकवर

UAN रिकवर करने के लिए आपको किसी एजेंट या फिर EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। बस आपके पास वही मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो आपके पीएफ खाते में रजिस्टर्ड है। इसके बाद आप सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं। यहां आपको ‘Know Your UAN' का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और सबमिट करें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

सही जानकारी डालते ही स्क्रीन पर दिखेगा UAN

OTP वेरिफाई होने के बाद आपसे कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी, जैसे आपका नाम, जन्मतिथि और आधार या पैन नंबर। इस दौरान अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी रिकॉर्ड से मेल खाती है, तो आपका UAN नंबर तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा। कई मामलों में यह नंबर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भी सेंड कर दिया जाता है। पूरा प्रोसेस इतना आसान है कि दो से तीन मिनट में ही काम पूरा हो जाता है।

ये भी पढें:   ट्रंप के टैरिफ ऐलान से बाजार में बंपर तेजी: सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी 25,800 के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2% उछला

UAN नंबर क्यों है इतना जरूरी

अगर आप UAN नंबर को पीएफ अकाउंट की ‘चाबी’ कहे तो यह गलत नहीं होगा। इसी नंबर की मदद से आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन क्लेम फाइल कर सकते हैं और नौकरी बदलने पर पुराने पीएफ अकाउंट को नए अकाउंट से जोड़ सकते हैं। इससे आपको यह भी पता चलता है कि आपके खाते में कब और कितना पैसा जमा हुआ है। हर कर्मचारी के लिए UAN एक स्थायी पहचान नंबर की तरह होता है।

अब ATM से भी निकल सकेगा PF का पैसा

EPFO लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल और आसान बनाते जा रहा है।  जहां पहले पीएफ से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन हो चुके हैं। अब एक और बड़ी सुविधा पर काम चल रहा है, जिसके तहत लोग अपने PF खाते से पैसा सीधे ATM से निकाल सकेंगे। यानी PF का पैसा भी बैंक अकाउंट की तरह ATM से मिल सकेगा।

ये भी पढें:  Breaking News Live Update 3 February: संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का हुआ अभिनदंन, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article