/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/aadhaar-2026-01-29-17-27-25.jpg)
New Aadhaar App: आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसकी जरूरत लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए पड़ती है. इसलिए सभी देशवासियों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. इसलिए सरकार ने आधार के नए ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है.
इस फुल वर्जन के लॉन्च हो जाने से सबसे बड़ा फायदा आधार कार्डधारकों को होगा जिससे उन्हें हर एक काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा यानी कई काम ऐसे हैं जो घर बैठे ही हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं सरकार ने इस नए एप को लेकर क्या बातें कहीं और साथ ही जानेंगे कि अब घर बैठे इस नए ऐप से क्या-क्या काम हो जाएंगे.
नए आधार ऐप की खासियत
1. आधार के नए ऐप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है.
2. अब आपको इस नए ऐप में कई नई और जरूरी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी.
3. नए ऐप के आने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी कम हो जाएगी, क्योंकि सबकुछ डिजिटली होने लगेगा.
घर बैठे अपडेट कर सकेंगे आधार कार्ड डीटेल्स
1. इस नए ऐप के फुल वर्जन आने से अब आधार से लिंक मोबाइल घर बैठे बदला जा सकेगा.
2. अब आप आधार में नया पता भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे.
3. नाम और ई-मेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा आपको इस नए ऐप में मिल सकती है.
4. नए ऐप के जरिए आपका मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बन सकेगा.
5. आपको अब गेस्ट हाउस, होटल या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.
6. आपको क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी.
ऐसे करें ऐप का इस्तेमाल
1. आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में ऐप को इंस्टॉल कर लेना है.
2. फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है.
3. अब बाकी मांगी गई जानकारियां यहां पर भरें.
4. इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल नंबर बदलने से लेकर एड्रेस बदलने जैसे बाकी ऑप्शन दिखने लगेंगे.
5. आपको जो चीज अपडेट करनी है, वो आप यहीं से कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Svanidhi Credit Card: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए खुशखबरी, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च, UPI से होगा लिंक
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us