LPG Cylinder Booking New Rule: आम आदमी को एक और झटका, LPG सिलेंडर के दाम के बाद अब 2 बुकिंग के बीच का समय भी बढ़ाया, 25 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर

सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार यह फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग रोकने के लिए लिया गया है। साथ ही हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है।

LPG Cylinder Booking New Rule booking gap 25 days domestic gas cylinder petroluem ministry rule hindi news zxc

LPG Cylinder Booking New Rule: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ा कर 25 दिन कर दिया है। पहले ये अंतर 15 दिन का था जिससे सरकार ने कुछ समय पहले 21 दिन किया था। लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय के नए फैसले के अनुसार आम आदमी को दो LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी। 

WhatsApp Image 202

बुकिंग के अंतराल में फिर किया गया बदलाव

पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में एक और बदलाव किया है। पहलो दो बुकिंग के बीच 15 दिन का अंतर होता था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 21 दिन किया गया था। अब इसे और बढ़ाते हुए 25 दिन कर दिया  है।  इसका मतलब उपभोक्ताओं को एर सिलेंजर बुक करने के बाद अगली बुकिंग करने के लिए कम से कम 24 दिन का इंतजार करना होगा। मंत्रालय का कहना है कि ये कदम बाजार में संभावित ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को रोकने के लिए उठाया है। LPG booking gap 25 days 

सरकार ने कहा, ईंधन की कोई कमी नहीं

साथ ही साथ सरकार ने साफ किया कि देश में घरेलू गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदना अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर ये फैसला लिया गया है। 

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो 7 मार्च से लागू हो चुकी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है, जबकि इससे पहले यह 853 रुपये में मिल रहा था। 

ये भी पढ़ें - ICAI CA 2026 Result: CA फाउंडेशन-इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, मदुराई की लोगप्रिय बनी ऑल इडिया टॉपर, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए सरकार ने राहत बरकरार रखी है। वर्ष 2016 में शुरू की गई इस योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को हर साल 12 सिलेंडरों पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। 

ये भी पढ़ें - UP Awas Vikas Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में घऱ लेने का मौका, आवास विकास ने शुरू की नई स्कीम, इस डेट से पहले एप्लाई करें

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी

घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial LPG cylinder) की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

ये भी पढ़ें - UP Womens Day Scheme: महिला दिवस पर CM योगी की बड़ी घोषणा; आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनीफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी लाभ

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर अब 1,883 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले एक मार्च को भी इस श्रेणी के सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। बताया जा रहा है कि इस साल कमर्शियल एलपीजी की दरों में अब तक कुल 302.50 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें - UP SI Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, परीक्षा में अनियमितता मिलने पर दे सकेंगे सूचना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article