Advertisment

LIC Money Back Policy: मंथली करें 4,400 की छोटी बचत, मैच्योरिटी पर मिलेंगे लाखों रुपए, महिलाओं के लिए है LIC की ये शानदार स्‍कीम

author-image
anjali pandey
new poster 1

LIC Money Back Policy: अगर आप हर महीने थोड़े रुपए बचा कर आने वाले कल के लिए एक बड़ा फंड करना चाहते हैं, तो LIC की यह योजना आपके काम आ सकती है। एलआईसी ने पिछले साल यानी 2025 के अक्‍टूबर में एक योजना की शुरुआत की थी। जिसमें हर महीने एक छोटा प्रीमियम जमा करके आखिरी में  मोटी रकम मिल सकती है। इतना ही नहीं उस स्कीम से  लाइफ इंश्‍योरेंस भी कवर होता है। 

Advertisment

हर वर्ग के लिए LIC कोई न कोई पॉलिसी योजना चलती रहती है। इसी में भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिलाओं के लिए पिछले साल अक्‍टूबर में एक खास पॉलिसी की शुरुआत की थी। यह स्कीम महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं LIC की यह स्‍कीम महिलाओं को बिना रिस्‍क लिए एक मोटा पैसा प्रोवाइड कराती है। 

कौन-सी है यह स्कीम?

WhatsApp Image

इस स्कीम का नाम है LIC Bima Lakshmi योजना (Plan 881)। इसे महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।  यह एक मनी बैक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। मतलब इसमें समय-समय पर पैसा भी मिलता है। साथ ही पॉलिसी के पूरे होने पर एक मोटी रकम भी हाथ आती है।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय महिला, जिसकी उम्र 18 से 50 साल के बीच हो, वो ले सकती है। वहीं जो नाबालिग बेटियों है उनके लिए यह पॉलिसी माता पिता के जरिए ली जा सकती है। 

Advertisment

योजना की डिटेल 

पॉलिसी अवधि: 25 साल

प्रीमियम भुगतान अवधि: 7 से 15 साल (आप अपनी सुविधा से चुन सकती हैं)

LIC Bima Lakshmi की खास बातें

सेविंग के साथ साथ यह लाइफ कवर का कॉम्बिनेशन है। हर 2 या 4 साल में सर्वाइवल बेनिफिट, यानी तय रकम आपके खाते में आएगी। इसमें आपको मैच्योरिटी पर गारंटीड अमाउंट भी मिलेगा। क्रिटिकल इलनेस जैसे हेल्थ राइडर जोड़ने का भी विकल्प है। 3 साल प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी लोन की सुविधा दी गई है। टैक्स बेनिफिट,प्रीमियम पर धारा 80C, मैच्योरिटी अमाउंट पर धारा 10(10D) के तहत छूट मिलेगी। 

₹4,450 महीने की बचत से कैसे बनेंगे ₹16 लाख?

अब इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं। जैसे मानिए आपकी उम्र 40 साल है। बेसिक सम एश्योर्ड ₹3,00,000 (अनुमानित) है। जिसमें प्रीमियम भुगतान अवधि 15 साल की रहेगी। वार्षिक प्रीमियम करीब ₹53,400 यानी लगभग ₹4,450 प्रति माह है। 

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today 19 January 2026: सोना हुआ सस्ता, आज चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Advertisment

आपको क्या मिलेगा?

  • मैच्योरिटी पर लाभ: लगभग ₹13,09,260
  • सर्वाइवल बेनिफिट: हर 2 साल में करीब ₹22,500
  • कुल लाभ: लगभग ₹15,79,260 (करीब ₹16 लाख)

आपने कितना निवेश किया?

कुल प्रीमियम भुगतान लगभग ₹8,07,000 यानी 15 साल × ₹53,000 के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 19 January: ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से मांगा जवाब, इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सोनीपत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Advertisment
lic scheme for women LIC Money Back Policy lic bima lakshmi yojana lic bima lakshmi yojana benefits
Advertisment
चैनल से जुड़ें