Advertisment

EPFO: इन आसान तरीकों से मिनटों में चेक करें, अपना पीएफ बैलेंस

EPFO: आज हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना EPFO बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं.

author-image
Satya Sharma
epfo (3)

EPFO: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड यानी EPFO एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी खुद और कंपनी दोनों की हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा जमा करते हैं. यह जमा राशि रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छूटने की स्थिति में निकाली जा सकती है. बेरोजगारी के समय कर्मचारी PF बैलेंस का 75 प्रतिशत तुरंत निकाल सकता है, जबकि बाकी 25 प्रतिशत राशि एक साल बाद निकाली जा सकती है. आज हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना EPFO बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं. 

Advertisment

EPFO वेबसाइट से कैसे चेक करें बैलेंस?

1. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं.
2. 'Our Services' सेक्शन में 'For Employees' पर क्लिक करें.
3. इसके बाद 'Services' मेन्यू में 'Member Passbook' सेलेक्ट करें.
4. अब लॉगिन पेज पर अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
5. लॉगइन करने के बाद अब आप पीएफ बैलेंस के साथ-साथ ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं.

मिस्ड कॉल देकर चेक करें बैलेंस

इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. कॉल अपने‑आप कट जाएगी और थोड़ी देर में आपको SMS के जरिए आपका PF बैलेंस और उससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

SMS से चेक करें बैलेंस

EPFOHO UAN ENG फॉर्मेट में एक SMS लिखें. यहां ENG की जगह आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर लिख सकते हैं. इसके बाद यह SMS 7738299899 नंबर पर भेज दें. इससे आपके पास PF बैलेंस से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी.

Advertisment

UMANG ऐप पर करें चेक

1. इसके लिए सबसे पहले Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
2. अपने मोबाइल नंबर से साइन‑अप करें और OTP डालकर वेरिफाई करें.
3. ऐप खोलने के बाद ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें.
4. Service Directory में जाकर EPFO सर्च करें.
5. View Passbook पर क्लिक करें और UAN व पासवर्ड डालकर लॉग‑इन करें.
6. लॉग‑इन करते ही आप अपना PF बैलेंस देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:EPFO: सरकार की पीएफ सैलरी लिमिट बढ़ाने की तैयारी, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

check pf balance check PF balance online PF balance pf how to check epfo balance EPFO
Advertisment
चैनल से जुड़ें