Advertisment

ChatGPT New Features: OpenAI लाया चौंकाने वाला अपडेट! अब पहले से ज्यादा डेटा होगा सेफ, जानिए क्या है नया फीचर

ChatGPT New Features: लोग जितना डिजिटल होते जा रहे हैं, वही दुनिया में उतना साइबर खतरा बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए OpenAI ने ChatGPT के लिए दो नए शानदार फीचर ऐड किए हैं।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (76)

ChatGPT New Features: लोग जितना डिजिटल होते जा रहे हैं, वही दुनिया में उतना साइबर खतरा बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए OpenAI ने ChatGPT के लिए दो नए शानदार फीचर ऐड किए हैं। यह फीचर कुछ ऐसे वैसे नहीं, बल्कि सुरक्षा को लेकर है। 

Advertisment

दरअसल, OpenAI ने ChatGPT में लॉकडाउन मोड और एलीवेटेड रिस्क चेतावनी सिस्टम ऐड किया है। इस अपडेट से यूजर्स को सुरक्षा और ज्यादा पारदर्शिता देना है। ताकि वे संवेदनशील डेटा के साथ काम करते वक्त ज्यादा कंट्रोल महसूस कर सकें। 

क्या है लॉकडाउन मोड? 

open AI

लॉकडाउन मोड एक ऐसा एडवांस सेफ्टी ऑप्शन है, जिसमें यूजर्स साइबर हमलों के खतरे में आसानी से बच सकेंगे। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा जो साइबर अटैक के अधिक खतरे में रहते हैं। इसमें बड़े बिजनेस के अधिकारी, कॉर्पोरेट जैसी लोग शामिल। यह फीचर आम यूजर्स के लिए अनिवार्य नहीं है बल्कि उन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है जहां अतिरिक्त सुरक्षा परत की जरूरत होती है। 

अगर आप लॉकडाउन मोड को एक्टिव करेंगे तो ChatGPT का बाहरी सिस्टम्स के साथ संपर्क काफी सीमित हो जाएगा।  कई टूल्स और फीचर्स को नियंत्रित या फिर बंद कर दिया जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार की छिपी या दुर्भावनापूर्ण कमांड के जरिए अपना डेटा चोरी होने की संभावना खत्म हो जाएगी। 

Advertisment

जैसे,  वेब ब्राउज़िंग सिर्फ सुरक्षित कैश्ड कंटेंट तक सीमित रहती है। जिसमें लाइव नेटवर्क रिक्वेस्ट को रोका जाता है। अगर किसी फीचर की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता तो उसे अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है। 

एलीवेटेड रिस्क चेतावनी

OpenAI ने ChatGPT में जो दूसरा सबसे बड़ा बदलाव किया है, वो है एलीवेटेड रिस्क चेतावनी सिस्टम। दरअसल, कुछ AI फीचर्स ऐसे होते हैं जो इंटरनेट या फिर बाहरी सिस्टम्स तक अपनी पहुंच बनाते हैं। इससे कार्यक्षमता तो बढ़ती है लेकिन जोखिम भी पैदा हो सकते हैं। ऐसे में अब ChatGPT के कुछ फीचर्स में स्पष्ट चेतावनी दिखाई देगी जिससे यूजर्स समझ सकेंगे कि किसी फीचर को स्टार्ट करने पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। यह चेतावनी बताएगी कि कौन-से जोखिम संभव हैं।

ये भी पढ़ें:  MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, भोपाल में गरज चमक के साथ बारिश ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

Advertisment
ChatGPT ChatGPT New Features
Advertisment
चैनल से जुड़ें