Ayushman Yojana: अब घर बैठे ऐप के जरिए खुद बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रोसेस, देखें अपनी Eligibility

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM Jay) में बड़ा बदलाव किया गया है। आयुष्मान ऐप के जरिए कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है। अब आपकों किसी जन सेवा केंद्र सीएससी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

Ayushman Yojana

Ayushman Yojana: अपने शहर के नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज कराने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण(NHA) ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM Jay) में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आपकों किसी जन सेवा केंद्र सीएससी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान ऐप के जरिए कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है।

आयुष्मान ऐप के जरिए बना सकते हैं कार्ड

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने आयुष्मान भारत निरामयम पोर्टल को अपडेट किया है, जिससे अब कोई भी नागरिक घर बैठकर अपनी पात्रता की जांच कर सकता है और खुद अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता हैं। आयुष्मान ऐप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

ऐप से कार्ड बनाने के सरल स्टेप्स

  • e-KYC अप्रूव होते ही आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले अपने एन्ड्राड मोबाइल पर Google Play Store से अधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें।
  • सबसे पहले एनएचए की अधिकारिक आयुष्मान भारत निरामयम की वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर लॉग इन कर लें।
  • पोर्टल पर 'Beneficiary' विकल्प को चुनें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे पोर्टल पर भरकर आगे बढ़ें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे राज्य, जिला, योजना का नाम चुनें और 'Search' पर क्लिक करें।
  • यूदि आपका नाम सूची में आता है, तो अपनी e-KYC प्रोसेस पूरी कर लें।

ये जरूरी दस्तावेज

  • आयुष्मान कार्ड बनाते समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
  • पहचान और पते के लिए अपना आधार कार्ड जरूर साथ रखें।
  • परिवार की डिटेल के लिए राशन कार्ड लेकर बैठें।
  • ओटीपी से वेरिफिकेशन के लिए लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PF Account Number Recovery Process: UAN नंबर भूल गए? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें PF अकाउंट नंबर रिकवर, जानें कैसे?

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ

इस आयुष्मान कार्ड के जरिए लिस्टेड अस्पतालों में हर साल हर परिवार 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं।

आयुष्मान ऐस की क्या खासियतें ?

अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो भी चेहरा दिखाकर (Face Auth) KYC की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 5 February 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, 24000 रुपये लुढ़का सिल्वर का रेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article