Advertisment

US President Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हुए दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता रामास्वामी ! जानिए क्या है खबर

भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है।

author-image
Bansal News
US President Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हुए दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता रामास्वामी ! जानिए क्या है खबर

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।

Advertisment

केरल से आकर अमेरिका में बस गए रामास्वामी 

रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहायो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया। रामास्वामी ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था।

अमेरिका की राजदूत रह चुकी है रामास्वामी 

वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। रामास्वामी ने कहा, “हम राष्ट्रीय पहचान के संकट से गुजर रहे हैं। हम अपने मतभेदों को इतने लंबे समय से पाले हुए हैं कि हम यह भूल गए हैं कि सभी अमेरिकी नागरिक समान हैं, जो आदर्शों से बंधे हैं, जिन्होंने इस देश को 250 साल पहले स्थापित किया।”

विवेक रामास्वामी भारतवंशी निक्की हेली डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव vivek ramaswamy republican presidential primary nikky haley Indian-American inclusion general electric democratic party announcement 2024 us presidential bid
Advertisment
चैनल से जुड़ें