/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Russia-Ukraine-War-3.jpg)
Russia Ukraine War: अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने अपने एक बयान में कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। सांसद लिंडसे ग्राहम के अनुसार ऐसा करने से जंग पर विराम लग सकता है। फॉक्स न्यूज़ चौनल से बात करते हुए सांसद लिंडसे ग्राहम ने यह बात कही है। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने चौनल से बात करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन को जीनियस बताया था, लेकिन उनका यह कहना गलत है। सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि रूस में किसी को पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। यह देश और दुनिया के लिए सेवा के तौर पर देखा जाएगा। यह काम केवल रूस के लोग ही कर सकते हैं।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक हफ्ते से जंग चल रही है। जंग को लेकर रूस पर अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने पाबंदियां लगी दी है। बीते बृहस्पतिवार को अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कई करीबी लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका विदेश विभाग ने 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों पर वीजा पाबंदी लगाने की कार्रवाही कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उसके सहयोगी देशों ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के खिलाफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को हथियार बनाया है और इसके नतीजन बहुत तेजी से उसकी अर्थव्यवस्था की कमर टूट रही है। इन प्रतिबंधों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाने पर विवश कर दिया है। रूस के केंद्रीय बैंक ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रूबल को तेजी से गिरने से रोकने की कोशिश की।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us