Advertisment

Maharashtra Elections Vinod Taavde: बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े के खिलाफ FIR, नोट बांटने का आरोप, 9 लाख कैश बरामद

Maharashtra Elections Vinod Taavde: राष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर 'कैश फॉर वोट' का गंभीर आरोप लगा है।

author-image
Manya Jain
Maharashtra Elections Vinod Taavde

Maharashtra Elections Vinod Taavde

Maharashtra Elections Vinod Taavde: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर 'कैश फॉर वोट' का गंभीर आरोप लगा है। विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता ने मुंबई के एक होटल में तावड़े को घेर लिया है।

आपको बता दें अब इस मामले में चुनाव आयुक्त ने बीजेपी महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस मामले में तावड़े पर आरोप लगाए कि वे 5 करोड़ रूपए बांटने के लिए वहां आए थे। मुंबई में होटल के कमरे से 9 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। हालांकि, तावड़े ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और झूठा करार दिया है।

कार्यकर्ताओं ने विनोद तावड़े को घेरा 

विवांता होटल को विरोधियों ने पूरी तरह से घेर का सील कर दिया है, जिससे वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में BVA का प्रभाव काफी मजबूत माना जाता है।

BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े यहां वोटरों को पैसे बांटने के मकसद से आए थे। इस घटनाक्रम के बीच कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। जबकि विवांता होटल के बाहर BVA कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो ATM: अब किसानों को बैंक जाने की जरूरत नहीं, केंद्र पर ही तुरंत निकाल सकेंगे कैश

5 करोड़ रूपए लेकर आए थे तावड़े- हितेंद्र ठाकुर

इस बवाल के बीच बहुजन विकास अघाड़ी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर होटल पहुंच गए हैं। हितेंद्र ने विनोद तावड़े पर आरोप लगाया है किविनोद तावड़े 5 करोड़ रूपए लेकर यहां आए थे और उनके पास से दो डायरियां भी मिली हैं।

बता दें हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर वसई और नालासोपारा से वर्तमान विधयक हैं। इस बार फिर से नालासोपारा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

तावड़े ने आरोपों को किया ख़ारिज 

तावड़े ने कहा कि मैं वहां बूथ प्रबंधन के काम के सिलसिले में गया था। अपने कार्यकर्ताओं को यह बताने के लिए मीटिंग में शामिल हुआ था कि वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन कैसे सील की जाती हैं।

इसी दौरान, हमारे विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को लगा कि वहां पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 40 साल से पार्टी में हूं। सच्चाई सबको पता है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

होटल में सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जांच होगी तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।'

यह भी पढ़ें: MP NEWS : Kumar Vishwas ने बताया क्यों हारे KamalNath, मंच पर पूर्व CM के सामने ही Congress पर कसा तंज

Advertisment
Vivanta hotel Vinod Tawde The situation Mumbai Nala Sopara maharashtra election cash for voting BVA leaders BJP Cash for Votes Bahujan Vikas Aghadi
Advertisment
चैनल से जुड़ें