Advertisment

UPSC 2024 Final Result: भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 58वीं रैंक, पहले IRS में हुआ था चयन

UPSC 2024 Final Result Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है।

author-image
Shashank Kumar
UPSC 2024 Final Result

UPSC 2024 Final Result

रिपोर्ट- सूरज शर्मा

UPSC Result 2024 Final :संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है।

Advertisment

क्षितिज की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि भोपाल शहर में भी जश्न का माहौल है। इससे पहले उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था, लेकिन अब वे एक IAS अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगे। क्षितिज आदित्य शर्मा की 58वीं रैंक के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों में राजधानी भोपाल से रोमिल द्विवेदी की 27वीं रैंक और इंदौर के योगेश राजपूत ने 540वीं रैंक हासिल की है।

IRS से IAS बनने तक का सफर

UPSC की परीक्षा (UPSC Result 2024) पास करना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन क्षितिज ने इससे आगे जाकर पहले IRS में चयन पाकर और अब IAS बनकर यह दिखा दिया कि मेहनत और धैर्य से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा प्रेरणादायक है, खासतौर पर उन युवाओं के लिए जो सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं।

बंसल न्यूज से विशेष बातचीत में क्षितिज ने कहा कि यह सफर काफी एक्साइटिंग रहा, जिसमें परीक्षा की कठिनाइयों के साथ-साथ सीखने का अवसर भी मिला। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ सैलरी से संतुष्ट नहीं रहा जा सकता, बल्कि समाज को कुछ लौटाने का भी भाव जरूरी है और यही सोच उन्हें सिविल सेवा की ओर ले गई। कॉलेज के दिनों में उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मुंबई में कॉर्पोरेट लॉ फर्म में काम करते हुए उन्हें यह दिशा मिली।

Advertisment

समाज में ठोस बदलाव लाना लक्ष्य

खास बातचीत में क्षितिज ने बताया कि IAS बनने के पीछे उनका सपना था कि वे समाज में ठोस बदलाव ला सकें। वे खास तौर से मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और सभी वर्गों के लिए सोशल सिक्योरिटी तैयार करने की दिशा में काम करना चाहते हैं। 

साथ ही उन्होंने बताया कि वे योग और नॉन-फिक्शन किताबों के शौकीन हैं और आत्मविकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। क्षितिज ने अपने अनुभव से यह संदेश भी दिया कि कॉर्पोरेट सेक्टर और सिविल सर्विस दोनों में अपना महत्व है, पर सच्ची संतुष्टि वही मिलती है, जब हम समाज के लिए कुछ बड़ा कर पाएं।

UPSC रिजल्ट में भोपाल का जलवा

हर साल लाखों छात्र UPSC की तैयारी करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही अंतिम चयन सूची में अपनी जगह बना पाते हैं। क्षितिज आदित्य शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी मंज़िल मुश्किल नहीं होती। भोपाल में क्षितिज की इस सफलता को लेकर सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों में बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

Advertisment

शक्ति दुबे ने किया टॉप

इस साल UPSC की परीक्षा (UPSC Result 2024) में देशभर से कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करते हुए टॉप किया है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in पर रिजल्ट जारी किया गया है, जहां उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टॉपर लिस्ट में हर्षिता गोयल, अर्चित पराग डोंगरे, शाह मार्गी चिराग, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया जैसे नाम भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  UPSC Result Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58 वी रैंक की हासिल

IAS और IPS के इतने पदों पर हुआ चयन

इस बार UPSC ने IAS के लिए 180 पद और IPS के लिए 150 पद निर्धारित किए हैं। इन पदों को विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित किया गया है- IAS के 73 पद अनारक्षित, 24 SC, 13 ST, 52 OBC और 18 EWS के लिए आरक्षित हैं। वहीं IPS में 60 अनारक्षित, 23 SC, 10 ST, 42 OBC और 15 EWS श्रेणियों के लिए पद तय किए गए हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:   Shakti Dubey UPSC CSE Topper: कौन हैं UPSC CSE Topper शक्ति दुबे, जिन्होंने UPSC की परीक्षा में लहराया परचम

ये भी पढ़ें:   MP में शराबबंदी की उठी मांग: कांग्रेस बोली- महुआ छोड़ बाकी शराब पर लगे प्रतिबंध, आदिवासी क्षेत्रों को बताया शराब का अड्डा

UPSC Result 2024 UPSC Topper Kshitij Aditya Sharma Bhopal UPSC Achiever UPSC 58th Rank 2024 UPSC IAS Final Result Kshitij IAS Officer UPSC CSE Topper List
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें