/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/upsc-nda-cds-1-final-result-2025-topper-list-hindi-news-zxc-1.webp)
हाइलाइट्स
- UPSC NDA, CDS 1 Final Result 2025 घोषित
- CDS 1 टॉपर्स लिस्ट और मेरिट PDF चेक करें
- NDA, NA में कुल 735 और CDS में 365 चयनित
UPSC NDA CDS 1 Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC NDA, NA 1 और CDS 1 Final Result 2025 जारी कर दिया है। आयोग ने एनडीए (NDA), एनए (NA) और सीडीएस (CDS) परीक्षाओं के फाइनल नतीजे आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in पर जारी किए हैं। यह फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।
UPSC NDA, CDS 1 Final Result 2025 Out
UPSC ने अप्रैल 2025 में आयोजित परीक्षाओं —
155वीं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA),
117वीं भारतीय नौसेना अकादमी (NA)
और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1)
के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) जारी कर दी है।
कुल 735 उम्मीदवारों ने NDA और NA प्रशिक्षण के लिए सफलता हासिल की है, जबकि CDS परीक्षा 2025 में 365 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
CDS 1 Final Result 2025: शाखानुसार चयन
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA): 227 उम्मीदवार
भारतीय नौसेना अकादमी (INA): 103 उम्मीदवार
वायु सेना अकादमी (AFA): 35 उम्मीदवार
UPSC CDS 1 Result 2025 Topper List
आयोग ने CDS 1 टॉपर्स लिस्ट 2025 (UPSC CDS Topper List 2025) भी जारी की है —
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA):
रैंक 1 - चिराग ग्वार
रैंक 2 - आर्य उमेश धर्माट्टी
रैंक 3 - सत्य प्रकाश तिवारी
भारतीय नौसेना अकादमी (INA):
रैंक 1 - आर्य उमेश धर्माट्टी
रैंक 2 - रेहान सिंह ढाका
रैंक 3 - एस ललित आदित्यन
वायु सेना अकादमी (AFA):
रैंक 1 - रेहान सिंह ढाका
रैंक 2 - अक्षत
रैंक 3 - अतुल गोयत
UPSC NDA CDS 1 Result 2025 ऐसे करें चेक
UPSC की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
होमपेज पर “NDA/NA 1 Final Result 2025” या “CDS 1 Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट (PDF) डाउनलोड करें।
अपना नाम या रोल नंबर खोजकर रिजल्ट चेक करें।
आरक्षण और सीटों का विवरण
सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार —
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 100 रिक्तियां हैं, जिनमें से 13 सीटें NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए आरक्षित हैं।
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में 32 पद हैं, जिनमें से 6 सीटें NCC ‘C’ (नेवी विंग) उम्मीदवारों के लिए हैं।
वायु सेना अकादमी (AFA) हैदराबाद में 32 पद हैं, जिनमें 3 सीटें NCC ‘C’ (एयर विंग) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
NDA CDS Result 2025: आगे की प्रक्रिया
UPSC द्वारा चयनित उम्मीदवारों को संबंधित अकादमियों में रिपोर्ट करने से पहले मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फाइनल चयन इन्हीं मानकों पर निर्भर करेगा।
UPSC CAPF Result 2025: CAPF AC 2025 रिजल्ट जारी, ऐसे मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/upsc-capf-ac-result-2025-pdf-download-hindi-news-zxc.webp)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF AC Result 2025 10 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परिणाम उन कैंडीडेट्स के लिए है जिन्होंने CAPF AC परीक्षा 2025 में हिस्सा लिया था, जो 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें