Advertisment

UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC CSE Prelims 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज के प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

author-image
Vishalakshi Panthi
UPSC CSE Prelims 2025

UPSC CSE Prelims 2025 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2025 प्रीलिमिनरी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर, समय और कैंडिडेट का नाम सहित कई जरूरी जानकारी दर्ज हैं।

Advertisment

25 मई को होगा UPSC CSE Prelims 2025

UPSC CSE Prelims 2025 का आयोजन 25 मई को देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी। प्रीलिमिनरी एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स मेन एग्जाम (UPSC CSE MAins 2025)  में शामिल होंगे। इसके बाद फाइनल चयन इंटरव्यू और मे एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

UPSC CSE Prelims Admit Card 2025 ऐसे डाउनलोड करें 

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए UPSC CSE Prelims 2025 कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि जानकारी दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

UPSC CSE Prelims Admit Card 2025 Download Link अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisment

UPSC CSE Prelims 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के जरिए कुल 979 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज एग्जाम 2025 के जरिए 150 पदों की भर्ती की जाएगी। 

इन सेवाओं के लिए होते हैं चयन 

भारत सरकार में विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं के लिए कैंडिडेट्स को सिलेक्ट करने के लिए सिविल सर्विसेज एग्जाम हर साल आयोजित की जाता है। IAS, IPS और IFS के साथ-साथ Indian Railways Accounts Services, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए भी चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य (Mains) और साक्षात्कार (Interview)। 

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment

CG Vyapam Entrance Exam 2025: इस साल और मिलेगा BA-B.Ed और B.Sc-B.Ed में एडमिशन, अगले साल से शुरू होगा ITEP कोर्स

CG Vyapam Entrance Exam

CG Vyapam Entrance Exam: छत्‍तीसगढ़ के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2025-26 में भी चार वर्षीय BA-B.Ed और B.Sc-B.Ed कोर्स में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

upsc admit card UPSC admit card 2025 UPSC admit card 2025 official website UPSC admit card 2025 release date UPSC admit Card Date UPSC news UPSC Prelims admit card 2025 UPSC CSE 2025 Exam Date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें