Advertisment

UP International Trade Fair: UP का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगी।

author-image
Bansal news
UP International Trade Fair: UP का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

नोएडा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे समूचे गौतम बुद्ध नगर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब 8,000 पुलिसकर्मियों तथा प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (पीएसी) और अर्द्धसैनिक बलों की करीब 12 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

Advertisment

1,300 पुलिस कर्मियों को किया गया है तैनात

पांच दिन के इस कार्यक्रम के दौरान यातायात संबंधी ड्यूटी के लिए करीब 1,300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यात्रा करने से बचने और उसके यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

राष्ट्रपति मुर्मू व्यापार प्रदर्शनी का करेंगी उद्घाटन

बुधवार को राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपी आईटीएस) के उद्घाटन के लिए ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) का दौरा करेंगी।’’ प्रदर्शनी में 2,000 से अधिक कारोबारी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे और ‘‘समृद्ध उत्तर प्रदेश की छवि दुनिया को दिखलाएंगे’’।

विभिन्न देशों से अतिथि कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

विभिन्न देशों से अतिथि, उद्यमी और निर्यातक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। दिन में तीन बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश निशुल्क है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तैयारी समीक्षा के दौरान कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

Advertisment

8,000 पुलिसकर्मी और महिलाएं ड्यूटी में शामिल

यह कार्यक्रम निश्चित रूप से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।’’ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि व्यापार प्रदर्शनी के दौरान प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल और अर्द्धसैनिक बलों की 12 कंपनियों के अलावा लगभग 8,000 पुलिसकर्मी और महिलाएं ड्यूटी पर हैं।

कुलकर्णी ने कहा, ‘‘प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं पर त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैनात हैं। हमने छतों पर भी तैनाती की है, सीसीटीवी से निगरानी भी होगी।’’ पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि लगभग 1,300 कर्मी यातायात संबंधी कर्तव्यों के लिए समर्पित रूप से तैनात हैं।

यादव ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ दिनों में यूपी आईटीएस के लिए यातायात सलाह जारी की है ताकि लोग मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों के कारण होने वाली असुविधा से बच सकें। आज के लिए हमने लोगों से दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है।’’

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Indian Railway: रेलवे प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने पर लगेगा भारी जुर्माना, यहां जानें क्या है प्रावधान

Nadi Utsav: दिल्ली में चौथा ‘नदी उत्सव’, यमुना तट पर इस दिन किया जाएगा आयोजित

Advertisment

India-Canada Tension: भारत-कनाडा के बीच और बढ़ी टेंशन, भारत की एडवाइजरी को कनाडा ने किया खारिज

Telangana Muslim Washermen: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम धोबियों को मुफ्त बिजली देगी सरकार

UP News international trade fair noida international trade fair up international trade fair
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें