Advertisment

UPI Smart Upgrade: बिना ऐप के डिजिटल पेमेंट! स्मार्ट UPI से बदल जाएगा लेन-देन का तरीका

UPI Smart Upgrade: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का एक नया स्मार्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है, जिसके जरिए बिना ऐप खोले ही स्मार्टवॉच, कार, स्मार्ट टीवी और कई सारे IoT डिवाइसेज़ से पेमेंट करना संभव होगा।

author-image
Ashi sharma
UPI Smart Upgrade

UPI Smart Upgrade

UPI Smart Upgrade: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का एक नया स्मार्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है, जिसके जरिए बिना ऐप खोले ही स्मार्टवॉच, कार, स्मार्ट टीवी और कई सारे IoT डिवाइसेज़ से पेमेंट करना संभव होगा।

Advertisment

क्या है नया UPI स्मार्ट फीचर?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI का एक IoT बेस्ड वर्जन तैयार कर रहा है। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट को न सिर्फ आसान बल्कि डिवाइस-इंटीग्रेटेड बनाना है। यानी अब हर स्मार्ट डिवाइस से सीधे पेमेंट किया जा सकेगा।

कैसे करेगा यह सिस्टम काम?

इस नए सिस्टम के तहत:

  • हर डिवाइस को एक यूनिक UPI आईडी (VPA) दी जाएगी।
  • यह ID यूज़र की मेन UPI ID से लिंक होगी।
  • डिवाइस एक लिमेटिड और पहले से स्वीकृत रकम (sanctioned Amount) तक खुद-ब-खुद पेमेंट कर सकेगा।
  • शुरुआत में डिवाइस को लिंक करने के लिए सिर्फ एक बार OTP वेरिफिकेशन की जरूरत होगी।

यह सिस्टम सेफ्टी के साथ ऑटोमेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- EPFO Interest Rate: ईपीएफओ मेंबर्स को खुशखबरी, इस बार दिवाली से पहले आपके अकाउंट में जमा होगी ब्याज की राशि 

आसान होगा काम

यह स्मार्ट फीचर UPI AutoPay और UPI Circle टेकनीक पर बेस्ड होगा। इसका फायदा यह होगा कि यूज़र एक बार किसी सर्विस या डिवाइस को पेमेंट की परमिशन दे देगा और हर बार दोबारा अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी।

कहां इस्तेमाल होगा यह फीचर?

  • सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल
  • स्मार्ट पार्किंग पेमेंट
  • टिकट बुकिंग
  • ओटीटी या स्मार्ट टीवी बिलिंग आदि में
Advertisment

कब होगा लॉन्च?

NPCI इस स्मार्ट UPI फीचर को 2025 में आयोजित होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF) में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह NPCI की एनुअल इनोवेशन प्लानका हिस्सा है। हालांकि अभी नियामकीय मंजूरी (Regulatory Approval) का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Today Latest News: गुजरात की महिसागर नदी पर बना पुराना पुल ढहा, दो लोगों की मौत, INDIA का बिहार में चक्का जाम

UPI UPI payment UPI Smart Upgrade UPI Smart UPI Payment Upgrade
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें